24 जुलाई का भारतीय खेलों से स्पेशल कनेक्शन, इस दिन खिलाड़ियों ने बनाए इतने वर्ल्ड रिकॉर्ड

ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को पहली बार रजत पदक दिलाकर नया इतिहास रच दिया.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 24, 2022, 06:12 PM IST
  • भारत के लिए सबसे स्पेशल है 24 जुलाई का दिन
  • इसी दिन मीराबाई चानू ने ओलंपिक में रचा था इतिहास
24 जुलाई का भारतीय खेलों से स्पेशल कनेक्शन, इस दिन खिलाड़ियों ने बनाए इतने वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा की हर तरफ तारीफ हो रही है. वे लगातार नई नई बुलंदियां हासिल करते जा रहे हैं.

उनके मेडल जीतने की घटना को ‘भारतीय खेलों के लिये खास पल’ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. भारतीय खेलों के इतिहास में 24 जुलाई का दिन बहुत स्वर्णिम और स्पेशल है. 

24 जुलाई को ही मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में रचा था इतिहास

नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में चल रही चैम्पियनशिप की भालाफेंक स्पर्धा में 88 .13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता. इससे पहले भारत के लिये विश्व चैम्पियनशिप में एकमात्र पदक 2003 में पेरिस में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में कांस्य जीता था.

हेलसिंकी में 1952 में महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के रिकॉर्ड पांच गोल से लेकर टोक्यो में 2021 में मीराबाई के ऐतिहासिक ओलंपिक रजत और यूजीन में नीरज चोपड़ा के विश्व चैम्पियनशिप रजत तक 24 जुलाई की तारीख भारतीय खेलों के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है. 

ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत को पहली बार रजत पदक दिलाकर नया इतिहास रच दिया. इससे पहले 2003 में अंजू बॉबी जॉर्ज ने पेरिस में विश्व चैम्पियनशिप में लंबी कूद का कांस्य पदक जीता था. 

हेलसिंकी में 1952 ओलंपिक में 24 जुलाई के दिन ही भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने नीदरलैंड को 6-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था. इस जीत के सूत्रधार बलबीर सिंह सीनियर ने पांच गोल दागे थे और ओलंपिक हॉकी फाइनल में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड 70 साल बाद भी आज तक उनके नाम है. 

ओलंपिक की हॉकी इवेंट में 8 बार गोल्ड जीत चुका है भारत

भारत ने ओलंपिक पुरूष हॉकी में आठ बार (1928 से 1936 तीन बार आजादी से पहले, 1948, 1952, 1956 , 1964 और 1980) स्वर्ण पदक जीता है. 24 जुलाई ओलंपिक में एक बार फिर भारत के लिये सौभाग्यशाली तारीख रही. इसी दिन 2021 में तोक्यो ओलंपिक में स्पर्धा के पहले ही दिन साइखोम मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलो भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था. वह ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक बनी. 

ये भी पढ़ें- दुनिया की हर बड़ी चैम्पियनशिप में चमके नीरज चोपड़ा, डांस कर मां ने घर पर मनाया जश्न

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

 

 

 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़