Gold Price Today: सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, अभी 2950 रुपये सस्ता बिक रहा गोल्ड

Gold Price Today: सोने के भाव में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में आज कमी देखने को मिली. सोने की कीमतों में आई कमी के बाद ग्राहकों में खुशी दिख रही है. सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में जानिए सोने और चांदी का ताजा भावः

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jun 22, 2023, 01:06 PM IST
  • जानिए सोने का ताजा भाव
  • चांदी की कीमतें भी हुईं कम
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, अभी 2950 रुपये सस्ता बिक रहा गोल्ड

नई दिल्लीः Gold Price Today: सोने के भाव में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में आज कमी देखने को मिली. सोने की कीमतों में आई कमी के बाद ग्राहकों में खुशी दिख रही है. सोने के साथ-साथ चांदी के रेट में भी गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में जानिए सोने और चांदी का ताजा भावः

जानें 22 कैरेट सोने का भाव
गोल्ड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को 22 कैरेट सोने के भाव में 200 रुपये की कमी आई. बुधवार को जहां 22 कैरेट सोना 54,700 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिक रहा था वहीं यह गुरुवार को सस्ता होकर 54,500 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया.

24 कैरेट सोने की कीमतें, जानें
इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमतों में गुरुवार को 220 रुपये की कमी दर्ज की गई. बुधवार को यह 59,670 रुपये प्रति दस ग्राम से बिक रहा था, गुरुवार को यह और सस्ता होकर 59,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया.

रिकॉर्ड रेट से 2950 रुपये सस्ता हुआ सोना
सोने के भाव में रिकॉर्ड रेट से काफी कमी आई है. जहां 5 मई को 24 कैरेट सोना अपने रिकॉर्ड रेट 62,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था, वहीं यह आज 59,450 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है. अगर 5 मई के भाव से तुलना करें तो यह 2950 रुपये सस्ता हो गया है.

महानगरों में सोने का भाव 
महानगर          22 कैरेट               24 कैरेट
चेन्नई               ₹54,850       ₹59,830 
मुंबई               ₹54,500       ₹59,450 
दिल्ली             ₹54,650       ₹69,600 
कोलकाता       ₹54,500       ₹59,450
                  (सभी कीमतें प्रति दस ग्राम में)

चांदी के रेट भी हुए कम
चांदी की कीमतों में 1 हजार रुपये प्रति किलो की कमी आई है. जहां बुधवार को चांदी का रेट 73 हजार रुपये प्रति किलो था वहीं आज यह घटकर 72 हजार रुपये प्रति किलो हो गया है.

यह भी पढ़िएः PM Kisan Yojana: किसानों के लिए जरूरी खबर! 14वीं किस्त जारी होने से ठीक पहले पीएम किसान पोर्टल में हो गए ये बड़े बदलाव

 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़