हेल्दी स्किन के लिए जरूर खाएं लाल अंगूर, मिलेंगे और भी जादुई फायदे

Red Grapes Benefits: लाल अंगूर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. चलिए जानते हैं नियमित लाल अंगूर खाने के फायदे. 

Written by - Shruti Kaul | Last Updated : Dec 11, 2023, 03:39 PM IST
  • स्किन के लिए फायदेमंद है लाल अंगूर
  • लाल अंगूर से मजबूत होती हैं हड्डियां
हेल्दी स्किन के लिए जरूर खाएं लाल अंगूर, मिलेंगे और भी जादुई फायदे

नई दिल्ली: Red Grapes Benefits: अंगूर बच्चों से लेकर बड़ो तक हर किसी को पसंद होता है. बाजार में इसके हरे, बैंगनी और लाल समेत कई वैराइटी देखने को मिलती है. बता दें कि हरे अंगूर के जैसे लाल अंगूर का सेवन भी बेहद फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन C, कॉपर, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. चलिए जानते हैं रोजाना 1 कटोरी लाल अंगूर खाने के फायदे.  

लाल अंगूर खाने के फायदे 

मजबूत हड्डियां 
लाल अंगूर के बीज में प्रोएंथोस्यानिडींस नाम का तत्व होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं. इसके सेवन से अर्थराइटिस की समस्या भी नहीं होती है. 

बैड कोलेस्ट्रोल 
लाल अंगूर को डाइट में शामिल करने से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रोल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ता है. इससे हाई बीपी और डायबिटीज की समस्या का खतरा भी कम होता है. 

किडनी हेल्थ
एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर लाल अंगूर किडनी से जुड़ी समस्या को भी कम करने में मदद करता है. इसके सेवन से हमारा खून भी साफ रहता है.  

स्किन हेल्थ  
लाल अंगूर में मौजूद पॉलीफेनोल त्वचा को दाग-धब्बे और मुंहासे से बचाने में मदद करते हैं. यह स्किन कैंसर के खतरे को भी कम करने में मदद करता है.  

आंखों की समस्या 
लाल अंगूर में मौजूद पोषक तत्व आंखों की सेल्स को बचाने में मदद करते हैं. इसके सेवन से आप रेटिनल डिजनरेशन और मोतियाबिंद की समस्या से बच सकते हैं.  

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.   

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़