Himachal Pradesh में अगले तीन महीने तक चलेगा एक खास अभियान, जानें क्या है सुक्खू सरकार का प्लान?
Advertisement
Article Detail0/zeephh/zeephh1684458

Himachal Pradesh में अगले तीन महीने तक चलेगा एक खास अभियान, जानें क्या है सुक्खू सरकार का प्लान?

Swachh himachal hara bhara himachal: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सपना है हिमाचल प्रदेश को 'हरित हिमाचल' बनाना. इसे साकार करने के लिए प्रदेश में एक खास अभियान चलाया गया है. 

Himachal Pradesh में अगले तीन महीने तक चलेगा एक खास अभियान, जानें क्या है सुक्खू सरकार का प्लान?

देवेंद्र वर्मा/नाहन: हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस सेवादल ने सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में कांग्रेस सेवादल के संस्थापक नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की जयंती पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सेवा दल ने 'स्वच्छ हिमाचल हरा-भरा हिमाचल' अभियान की शुरुआत की जो आने वाले 3 महीने तक चलेगा. इस खास मौके पर सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए हिमाचल के दो वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की. बता दें, सेवादल के कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा ऐतिहासिक और काली स्थान मंदिर के इर्द-गिर्द सफाई अभियान चलाया. 

कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे हिमाचल के धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई
वहीं, पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिमाचल सेवा दल के प्रमुख अनुराग शर्मा ने कहा कि सेवादल संस्थापक नारायण सुब्बाराव हार्डिकर जयंती पर 'स्वच्छ हिमाचल हरा भरा हिमाचल' अभियान की शुरुआत कांग्रेस सेवा दल द्वारा की जा रही है जो लगातार 3 माह तक चलेगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक स्थलों के साथ-साथ कई अन्य सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh में भूस्खलन क्षेत्रों का सर्वे करेगी जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम 

हिमाचल को 'हरित हिमाचल' बनाना है सीएम सुक्खू का सपना  
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सपना है हिमाचल प्रदेश को 'हरित हिमाचल' बनाया जाए. इसे साकार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी किए जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों को आम आदमी तक पहुंचाने का काम भी करेंगे.

ये भी पढ़ें- NDA: हिमाचल प्रदेश के भावेश बनेंगे फ्लाइंग ऑफिसर, NDA में हासिल की 145वीं रैंक

राजौरी हादसे में शहीद हुए जवानों के परिवार को हर संभव मदद देगी सुक्खू सरकार
स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर सेवादल की अहम भूमिका है. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में मिली जीत से यह साफ हो गया है कि लोग मौजूदा कांग्रेस सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों से खुश हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए वीर जवानों को याद किया जा रहा है, जिन्हें हिंदुस्तान हमेशा याद रखेगा. सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस सरकार वीर जवानों के परिवारजनों के साथ खड़ी है और आने वाले समय में परिवार की हर संभव मदद की जाएगी.

WATCH LIVE TV

Trending news