Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1591699
Zee SalaamZee Salaam CricketRavindra Jadeja: कपिल देव के बाद रवींद्र जडेजा बने ये कारनाम करने वाले दूसरे खिलाड़ी

Ravindra Jadeja: कपिल देव के बाद रवींद्र जडेजा बने ये कारनाम करने वाले दूसरे खिलाड़ी

Ravindra Jadeja: भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आज कारनामा कर दिया है. वह भारत के कप्तान कपिल देव के बाद ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने ऐसा किया है. आपको बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है.

Ravindra Jadeja: कपिल देव के बाद रवींद्र जडेजा बने ये कारनाम करने वाले दूसरे खिलाड़ी

Ravindra Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज जारी है. आज तीसरे मैच की शुरूआत में ही रवींद्र जडेजा ने तारीख में नाम दर्ज कर दिया है. आपको जानकारी के लिए बता दें ये मैत इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. रवींद्र जडेजा भारत के ऐसे दूसरे प्लेयर बन गए हैं जिन्होंने भारत के लिए 500 विकेट्स लिए हैं और 5 हजार रन पूरे किए हैं. वह कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दूसरे प्लेयर हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें रवींद्र जडेजा ने आज के मैच में चौथी बॉल पर ट्रेविस हेड का विकेट लिए है. 

रवींद्र जडेजा ने दर्ज किया तारीख में नाम

आपको जानकारी के लिए बता दें रवींद्र जडेजा का गावस्कर ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है. उन्होंने शुरूआत के मैच में ही कई विकेट्स लिए थे. रवींद्र जडेजा ने 63 टेस्ट मैच खेले हैं, 71 ओडीआई और 64 टी20 मैच केले हैं. जिनमें उनका स्कोर 2623, 2447 और 457 रन है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. जिसमें भारत के बॉलिंग डिपार्टमेंट ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. उनके साथ अश्विन ने भी काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. तीसरे टेस्ट में  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 109 रनों का टारगेट दिया था. जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर अचीव कर लिया था. इस मैच में पूरी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. विराट कोहली, रोहित शर्मा,चेतेश्वर पुजारा के अलावा कई और प्लेयर्स  कुछ खास नहीं कर पाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

रवींद्र जडेजा स्टौट्स

ओडीआई- 115 इनिंग्स- 2447 रन
टेस्ट- 92 इनिंग्स- 2623 रन
टी20- 34 इनिंग्स- 457 रन

बॉलिंग

टेस्ट- 119 इनिंग्स- 6216 रन दिए- 261 विकेट्स
ओडीआई-166 इनिंग्स, 7062 रन- 189 विकेट्स
टी20- 62 इनिंग्स, 1453 रन- 51 विकेट्स

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news