)
Rohit Sharma Ind Vs Pak: एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में भारत रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुई दिलचस्प जंग में हिंदुस्तान ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है. हालांकि पाकिस्तान टीम ने आखिरी ओवर तक मैच बनाए रखा. यानी पाक टीम ने भारत को यह मैच आसानी से नहीं जीतने दिया, लेकिन हार्दिक पांड्या की सूझ-बूझ के चलते भारतीय टीम ने इस मैच को अपने पाले में कर लिया. मैच के बार कप्तान रोहित शर्मा का भी कुछ इसी से मिलता जुलता बयान सामने आया है.
इसी तरह के मैच जीतना पसंद है: रोहित शर्मा
रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप में जीत के साथ आगाज करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें एकतरफा जीत की बजाय इस तरह के मैच जीतना ज्यादा पसंद है. रोहित ने मैच के बाद कहा,"हमें पारी आधी होने के बाद भी भरोसा था. इसी तरह का भरोसा हम इस टीम को देना चाहते हैं कि मैच में किस तरह वापसी की जाती है. हम यह यकीनी करना चाहते हैं कि सभी को अपना रोल पता है." रोहित शर्मा ने आगे कहा,"एकतरफा जीत हासिल करने से ऐसे मैच जीतना बेहतर है."
रोहित ने हार्दिक और तेज गेंदबाजों की तारीफ की
भारतीय कप्तान ने इस दौरान अपने तेज गेंदबाजों की तारीफ की और कहा,"पिछले एक वर्ष से हमारे तेज गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कई बार चुनौतियां मिलती हैं लेकिन उनका सामना करके ही हम आगे बढ़ सकते हैं." इस मैच के हीरो और भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बारे में विराट कोहली ने कहा,"हार्दिक ने टीम में वापसी के बाद से शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने आईपीएल भी बहुत अच्छा खेला. उसकी बल्लेबाजी के बारे में हम जानते हैं और वह बेहतरीन फॉर्म में हैं."
क्या बोले बाबर आज़म? (Babar Azam on India Vs Pak)
इसके पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उनकी टीम 10-15 रन पीछे रह गई. हमने मैच में अपने तेज गेंदबाजों के दम पर वापसी भी की लेकिन हम 10 से 15 रन पीछे रह गए थे. हार्दिक ने बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत को जीत दिलाई."
पीएम मोदी ने दी बधाई (Pm Modi on Ind Vs Pak)
भारत पाकिस्तान मैच का क्रेज इतना ज्यादा होता है कि सियासतदान भी इनमें दिलचस्पी लेते हैं. यही वजह है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत को जीत मुबारकबाद दी है. भारत की जीत के कुछ ही मिनटों बाद ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा,"टीम इंडिया ने आज एशिया कप 2022 के मैच में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने जबर्दस्त कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया. उन्हें जीत पर बधाई."
राहुल ने किया ट्वीट (Rahul Gandhi on Ind Vs Pak)
इसके अलावा राहुल राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया और कहा,"क्या रोमांचक मैच था, भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. खेलों की खूबसूरती यही है कि यह कैसे देश को प्रेरित और एकजुट करते हैं. जबर्दस्त खुशी और गर्व का एहसास.
अमित शाह ने भी दी बधाई (Amit Shah on Ind Vs Pak)
गृहमंत्री अमित शाह ने टीम को मुबारकबाद पेश करते हुए ट्वीट में कहा,"एशिया कप में भारतीय टीम की शानदार शुरूआत. बहुत ही रोमांचक मुकाबला. इस शानदार जीत पर टीम को मुबारकबाद."