Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2330009
Zee SalaamZee Salaam Cricketगौतम गंभीर के बाद अब इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी, बनेंगे गेंदबाजी कोच?

गौतम गंभीर के बाद अब इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी, बनेंगे गेंदबाजी कोच?

Team India: पूर्व भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच बन गए हैं. लेकिन अब यह सवाल है कि उनकी कोचिंग टीम में और कौन-कौन शामिल होने वाले हैं?  हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि गंभीर की कोचिंग टीम में नए बल्लेबाजी कोच और गेंदबाजी कोच जुड़ने वाले हैं.

गौतम गंभीर के बाद अब इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी, बनेंगे गेंदबाजी कोच?

Zaheer Khan: पूर्व भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच बन गए हैं.  गंभीर को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं चल रही थी. हालांकि, मंगलवार 9 जुलाई को बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने उनके नाम की घोषणा कर सबकुछ साफ कर दिया, लेकिन अब यह सवाल है कि उनकी कोचिंग टीम में और कौन-कौन शामिल होने वाले हैं?  हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि गंभीर की कोचिंग टीम में नए बल्लेबाजी कोच और गेंदबाजी कोच जुड़ने वाले हैं. इन दोनों पदों के लिए कई पूर्व दिग्गजों खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं.

दरअसल, इन दोनों पदों के लिए बड़ी खबर यह है कि साल 2011 में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले तेज गेंदबाज जहीर खान गेंदबाजी कोच बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि, इस पद की रेस में सिर्फ जहीर खान ही नहीं बल्कि लक्ष्मीपति बालाजी भी दावेदार हैं. साथ ही पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार के नाम की भी चर्चा हो रही है.    

सूत्रों के मुताबिक, गौतम गंभीर की नियुक्ति के बाद पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी को राष्ट्रीय टीम के गेंदबाजी कोच बनाने के लिए विचार किया जा रहा है. एएनआई के सूत्रों के मुताबिक, "बीसीसीआई गेंदबाजी कोच के पद के लिए जहीर खान और लक्ष्मीपति बालाजी के नाम पर चर्चा कर रही है."

Add Zee News as a Preferred Source

जहीर टीम इंडिया के लिए क्यों है अहम?
जहीर खान को अगर ये जिम्मेदारी मिलती है तो टीम इंडिया को बहुत फायदा होगा, खासकर तेज आक्रमण यूनिट में. क्योंकि जहीर खान को इंटरनेशनल क्रिकेट में लंबा अनुभव है. उन्होंने दुनिया के तकरीब सभी कोने में क्रिकेट खेला है. इस दौरान पूर्व दिग्गज ने क्रिकेट सभी प्रारूपों में  309 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 610 चटकाए हैं.

जहीर खान एकदिवसीय प्रारूप में 200 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 282 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. जबकि बाएं हाथ के गेंदबाज ने 92 टेस्ट मुकाबलों में 311 विकेट लिए हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 17 मैचों में 17 विकेट लिए हैं, जबकि आईपीएल में 100 मैच में 102 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजे हैं.    

भारत के लिए जहीर खान बहुत अहम इसलिए है कि आने वाले 2 सालों में टीम को आईसीसी के 5 टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है, जिसमें हाल में खेले जाने वाला चैंपियंस ट्रॉफी 2024, टेस्ट चैंपियनशिप शामिल हैं. बता दें कि चैंपियस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी.   

About the Author
author img
Md Amjad Shoab

मोहम्मद अमजद शोएब पूर्णिया से निकलकर दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. वे जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. देश की सियासत, इतिहास और साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं. अमजद निष्पक्षता और ईमानदारी के स...और पढ़ें

TAGS

Trending news