Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam824720
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटक्रिकेट के बाद अब फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाएंगे इरफान पठान, पहली फिल्म कोबरा का दमदार टीजर लॉन्च

क्रिकेट के बाद अब फिल्मी पर्दे पर धमाल मचाएंगे इरफान पठान, पहली फिल्म कोबरा का दमदार टीजर लॉन्च

अजय गनामुत्थु की डायरेक्टर में बनी इस फिल्म में तमिल फिल्मों के सुपर स्टार चियान विक्रम अहम किरदार अदा कर रहे हैं.

सभी फोटो साभार- SONY MUSIC SOUTH
सभी फोटो साभार- SONY MUSIC SOUTH

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) क्रिकेट से सन्यास लेने बाद अब फिल्मी दुनिया में अपना दांव आजमा रहे हैं. इरफान पठान तमिल फिल्म "कोबरा" (Cobra) से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू कर रहे हैं. शुक्रवार को फिल्म कोबरा का टीजर लॉन्च हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: "मेरा नाम पूजा है, मैं खुदकुशी करने जा रही हूं, मेरी मौत का ज़िम्मेदार आदिल खान है"

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

इरफान पठान ने इस फिल्म को लेकर अपने जन्मदिन पर जानकारी दी थी. अजय गनामुत्थु की डायरेक्टर में बनी इस फिल्म में तमिल फिल्मों के सुपर स्टार चियान विक्रम अहम किरदार अदा कर रहे हैं. वहीं अगर इरफान पठान के किरदार की बात करें तो वो इसमें तुर्की के इंटरपोल अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं. 

टीजर के लॉन्च होने के बाद से ही इरफान पठान को उनके फैंस बधाइयां दे रहे हैं. टीजर में इरफान पठान सीरियस नज़र आ रहे हैं. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही पठान कमेंटटर के रूप में काफी एक्टिव हैं. इसके अलावा उन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुई श्रीलंका प्रीमियर लीग में भी अपने बल्ले से धमाल मचाकर सुर्खियां बटोरी थीं.

यह भी पढ़ें: नुसरत जहां की शादी टूटने की कगार पर, इस एक्टर को कर रही हैं डेट?

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news