Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1631412
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटप्रियंका चोपड़ा ने किया ख़ुलासा; बताया, किसकी सलाह पर फ्रीज़ कराए एग्स

प्रियंका चोपड़ा ने किया ख़ुलासा; बताया, किसकी सलाह पर फ्रीज़ कराए एग्स

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं. बीते साल सेरोगेसी के ज़रिए प्रियंका चोपड़ा मालती मैरी की मां बनीं. प्रियंका ने एक बड़े राज़ से पर्दा उठाते हुए कहा है कि उन्होंने अपने एग्स 30 वर्ष की उम्र में फ्रीज करा दिए थे. 

प्रियंका चोपड़ा ने किया ख़ुलासा; बताया, किसकी सलाह पर फ्रीज़ कराए एग्स

Priyanka Chopra Decision To Freeze Her Eggs: प्रियंका चोपड़ा का शुमार उन अदाकाराओं में होता  हैं जिन्होंने देश और विदेश दोनों  ही जगह अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल पर अपनी छाप छोड़ी है. बॉलीवुड और हॉलीवुड में उनकी एक अलग पहचान है. प्रियंका चोपड़ा ने एक बड़ा ख़ुलासा करके सबको हैरान कर दिया है. प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ के एक राज़ से पर्दा उठाकर सबको चौंका दिया है. एक पॉडकास्ट में प्रियंका चोपड़ा  ने ख़ुलासा किया कि उन्होंने अपनी मां की राय पर अमल करते हुए अपने एग्स फ्रीज करवाए थे.  एक्ट्रेस ने बताया कि 35 के बाद उन महिलाओं के प्रेग्नेंट होना आसान नहीं होता जो ज़िंदगी भर काम करती रही हैं. इसलिए मैंने मां के कहने पर एग्ज फ्रेज कराए.

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताया कि उन्होंने 30 साल की उम्र में मां मधु चोपड़ा की राय पर अपने एग्स फ्रीज करवाए थे. बता दें कि अदाकारा की मां एक प्रोफेशनल गायनोलॉजिस्ट हैं. 2022 में सरोगेसी के ज़रिए अपने पहले बॉबी मालती मैरी का वेलकम करने वाली प्रियंका ने पोडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट पर डैक्स शेपर्ड को बताया, ऐसा करने से मुझे आज़ादी महसूस हुई क्योंकि मैं अपने करियर में बहुत कुछ पाना चाहती थी. इसके साथ ही, मैं तब तक उस शख्स से मिली भी नहीं थीं जिनके साथ बच्चे पैदा कर सकें. तो सभी तरह की चिंताओं को छोड़कर मैंने अपनी मां के मश्वरे से अपने एग्स फ्रीज करा दिए.

 प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि मुझे हमेशा से पता था कि मुझे बच्चे चाहिए और यही वजह है कि मैं निक को डेट नहीं करना चाहती थी क्योंकि मुझे लगता था कि पता नहीं 25 की उम्र में उसे बच्चे की ख़्वाहिश है या नहीं एक्ट्रेस ने कहा, मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं और मैं यूनिसेफ में बच्चों के साथ काम करती हूं, मैं बच्चों के हॉस्पिटल में वॉलंटियर के तौर पर जुड़ी हुई हूं. प्रियंका ने बताया कि मैं बड़ों से कहीं ज्यादा वक्त बच्चों के साथ बिताती हूं. मुझे बच्चे इतने पसंद हैं कि हमारी सारी पार्टियां बच्चों और डॉग्स फ्रेंडली होती हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

Watch Live TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news