Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1624975
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटRamadan 2023: रमजान के मौके पर भावुक हुई राखई सांवत; अल्लाह लिखने को लेकर लड़ने लगे फैंस

Ramadan 2023: रमजान के मौके पर भावुक हुई राखई सांवत; अल्लाह लिखने को लेकर लड़ने लगे फैंस

Rakhi Sawant on Ramadan: रमजान के मौके पर एक्ट्रेस राखी सावंत ने अल्लाह से दुआ मांगी है. साथ ही कहा है कि वो बिल्कुल अकेली है. हालांकि इस दौरान कुछ लोग उनके 'अल्लाह' लिखने को लेकर बहन करने लगे. देखिए

Ramadan 2023: रमजान के मौके पर भावुक हुई राखई सांवत; अल्लाह लिखने को लेकर लड़ने लगे फैंस

Ramadan 2023: रमजान का महीना शुरू हो चुका है. हिंदुस्तान में आज पहला रोज़ा है. हिंदुस्तान के कई हिस्सों रमज़ान की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई हैं. साथ ही लोगों ने एक एक दूसरे को खूब मुबारकबाद भी पेश की है. इसी कड़ी में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहे जाने वाली राखा सावंत उर्फ फातिमा शेख ने भी अपने इंस्टाग्राम हेंडल पर एक पोस्ट शेयर अल्लाह से मदद मांगी है. उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. 

दरअसल रमजान के मौके पर जब सभी लोग एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे थे तो राखी सावंत अल्लाह से अपने लिए दुआ मांग कर रही थी. उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा,"अल्लाह आई लव यू, प्लीज मेरी मदद करिए, यह मेरा पहला रमजान है. मुझे नहीं पता कैसे करना होता है और मैं बिल्कुल अकेली हूं. तुम मेरी मदद करो. अल्लाहु अकबर."

Ramadan 2023: पेट ही नहीं, आंख, कान और जबान का भी होता है रोजा, जानें किन चीजों से टूटता है

Add Zee News as a Preferred Source

राखी सावंत की इस पोस्ट लोग उन्हें रमजान की मुबारकबाद पेश कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि रमजान मुबारक हो फातिमा बीबी, अल्लाह आपको इस रमजान की बरकत से शिर्क और इस सारे गुनाहों से महफूज़ रखे और नेक राह पर चलने की हिदायत दे. आमीन. वहीं एक अन्य यूजर ने राखी सावंत को किसी मस्जिद के इमाम के पास जाकर रमजान से संबंधित चीजें जानने को कहा, ताकि उनको जो नहीं पता वो जान लें.

वहीं कुछ यूजर्स सिर्फ इस बात पर भिड़ गए कि राखी सावंत ने अल्लाह का नाम ठीक से नहीं लिखा. दरअसल राखी सावंत ने इंग्लिश में Alla लिखा था. जिसको जेलकर एक यूजर ने कहा कि Alla नहीं होता, पूरा निखना चाहिए, Allah. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कोई भी लिखो लेकिन अल्लाह को कैपिटल ALLLAH अक्षरों में लिखो प्लीज. 

वहीं एक यूजर ने राखी सावंत को 16 सोमवार को व्रत रखने की सलाह दे डाली. यूजर ने लिखा,"कभी 16 सोमवार भी करले... क्या पता कोई अच्छा नसीब हो जाए तुझे."

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news