Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1906650
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटShah Rukh Khan Security: धमकी के बाद शाहरुख खान को दी जाएगी इस केटेगरी की सिक्योरिटी

Shah Rukh Khan Security: धमकी के बाद शाहरुख खान को दी जाएगी इस केटेगरी की सिक्योरिटी

Shah Rukh Khan Security: शाहरुख खान की सिक्योरिटी में इजाफा किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है.

Shah Rukh Khan Security: धमकी के बाद शाहरुख खान को दी जाएगी इस केटेगरी की सिक्योरिटी

Shah Rukh Khan Security: महाराष्ट्र सरकार ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की सिक्योरिटी में इजाफा कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को धमकी मिली थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुंबई पुलिस को जानकारी मिली थी कि शाहरुख खान को एक अनजान शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है.

शाहरुख खान की बढ़ाई सिक्योरिटी

शाहरुख खान की अब सिक्योरिटी बढ़ाकर Y+ कर दी गई है. इस तरह की सिक्योरिटी में 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर मिलते हैं,  जो अलग-अलग शिफ्ट में तैनात रहते हैं. इसके अलावा पांच बंदूकधारी गार्ड्स घर पर तैनात रहते हैं. बता दें शाहरुख के अलावा सलमान खान को भी Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है. उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंगने जान से मारने की धमकी दी थी.

इन एक्टर्स को एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी

वहीं अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और अनुपम खेर को एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है. इसमें तीन पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर तीन अलग-अलग शिफ्ट के लिए दिए जाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 5 अक्टूबर को, राज्य के गृह विभाग ने आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और विभागों को एक पत्र जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि अभिनेता शाहरुख खान के लिए हाल ही में खतरे को देखते हुए, सभी यूनिट कमांडरों से गुजारिश है कि उन्हें Y+ सिक्योरिटी तत्काल प्रभाव से दी जाए.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि शाहरुख के लिए सिक्योरिटी अपग्रेड सरकार के जरिए की गई है. क्योंकि समीक्षा समिति के अधिकारी, जो सालाना मशहूर हस्तियों के लिए खतरे की समीक्षा करती है और उसके मुताबिक पुलिस सिक्योरिटी देती है, वे आने वाले त्योहारों की वजह से कानून-व्यवस्था की निगरानी में मशगूल (व्यस्त) हैं.

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news