Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1630843
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटइस्लाम कबूल करने वाले एक्टर ने कहा- ये मेरी चिंता है लोगों की नहीं; जानिए कौन हैं विवियन डीसेना

इस्लाम कबूल करने वाले एक्टर ने कहा- ये मेरी चिंता है लोगों की नहीं; जानिए कौन हैं विवियन डीसेना

Vivian Dsena: हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस्लाम कुबूल करने की बात करने वाले टीवी एक्टर विवियन ने एक सवाल के जवाब में कहा है कि यह मेरी चिंता है लोगों की नहीं. पढ़िए उन्होंने इस्लाम को लेकर और क्या कहा

इस्लाम कबूल करने वाले एक्टर ने कहा- ये मेरी चिंता है लोगों की नहीं; जानिए कौन हैं विवियन डीसेना

Vivian Dsena: मशहूर टीवी एक्टर विवियन डीसेना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से वो सुर्खियों से गायब रहे. अब खबर आ रही है कि एक्टर विवियन डीसेना ने इस्लाम कुबूल कर लिया है और वो इस मज़हब में बहुत शांति का एहसास कर रहे हैं. "मधुबाला" और "शक्ति: अस्तित्व के एहसास की" जैसे मशहूर टीवी शो में काम कर चुके विवियन डीसेना का कहना है कि उन्होंने साल 2019 में इस्लाम कबूल कर लिया था. 

आखिरी बार "सिर्फ तुम" में नजर आने वाले एक्टर विवियन ने बताया कि साल 2019 में रमज़ान के महीने में मैंने इस्लाम अपना लिया था. इस बात की पुष्टि खुद एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान की है. बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मेरी जिंदगी में कुछ भी ज्यादा नहीं बदला है. मैं ईसाई पैदा हुआ था और मैं अब इस्लाम पर अमल करता हूं. मैंने 2019 में रमजान के पवित्र महीने के दौरान इस्लाम को फॉलो करना शुरू किया. मुझे दिन में पांच बार नमाज़ पढ़ने से बहुत शांति और तसल्ली मिलती है."

यह भी पढ़ें: स्कॉटलैंड ने चुना देश का पहला मुस्लिम और सबसे नौजवान मिनिस्टर, जानिए कौन है हैंडसम मैन हमज़ा यूसुफ?

Add Zee News as a Preferred Source

एक्टर ने हाल ही में रमजान की शुरुआत में अपने सभी प्रशंसकों को रमज़ान की भी मुबारकबाद पेश की थी. उन्होंने लिखा था, "सर्वशक्तिमान, रमजान के इस मुबारक पहले जुमे पर हमें उन लोगों में शामिल करें जो आपके लिए ईमानदारी से रोज़ा रखते हैं. आप हमारे रोजों और रातों को इबादत को कबूल करें. हमें ग़फ़लत से दूर रखें और हमारे तमाम गुनाहों को माफ़ करें."

विवियन डीसेना अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि उन्होंने हाल ही में अपने साथी नौरान एली के साथ शादी की और वे 4 महीने के बच्चे के माता-पिता हैं. उन्होंने कहा "हां, मैं शादीशुदा हूं और मेरी चार महीने की बेटी है. इसमें कौन सी बड़ी बात है और यह किसी और की चिंता कैसे हो सकती है? जब मुझे लगा कि समय सही है, तो मैंने करीब एक साल पहले मिस्र में एक प्रोग्राम में नौरान के साथ शादी कर ली.

ZEE SALAAM LIVE TV

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

TAGS

Trending news