Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1879806
Zee SalaamIndian Muslimआजम खान को हाईकोर्ट से लगा झटका; फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा है मामला

आजम खान को हाईकोर्ट से लगा झटका; फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा है मामला

Fake Birth Certificate Case: सपा नेता आजम खान इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना की तहरीर पर 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था.

आजम खान को हाईकोर्ट से लगा झटका; फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा है मामला

Fake Birth Certificate Case: अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में हाईकोर्ट से आजम खान को बड़ा झटका लगा है. पूर्व मंत्री और सपा नेता आजम खान ने रामपुर MP-MLA कोर्ट में चल रहे, ट्रायल पर रोक लगाने और कुछ नए सबूत पेश करने की मांग की थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए आजम खान की इस मांग को खारिज कर दिया है. 

बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना की तहरीर पर 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था. रामपुर के गंज थाने में IPC की धारा 193, 420, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. 

BSP नेता नवाब काजिम ने सदस्यता रद्द करने की थी मांग
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रामपुर जिले की स्वार सीट से जीत हासिल की थी. अब्दुल्ला ने इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) उम्मीदवार नवाब काजिम अली खान को हराया था. चुनाव नतीजों के बाद BSP उम्मीदवार नवाब काजिम ने अब्दुल्ला के स्कूल और बर्थ सर्टिफिकेट में दो अलग-अलग जन्मतिथि को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की थी.  

Add Zee News as a Preferred Source

हाईकोर्ट ने दिया था ये आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ लगाए गए इल्जामों को सही पाया था. हाईकोर्ट ने इसके बाद इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए अब्दुल्ला के सदस्यता को रद्द करने का आदेश दिया था. अब्दुल्ला ने हाईकोर्ट के इसी आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. हालांकि, उन्हें इस मामले में SC से भी कोई राहत नहीं मिली थी.

Zee Salaam

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news