Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2522301
Zee SalaamMuslim WorldSaudi Arab के फैशन शो पर क्यों हो रहा है बवाल? MBS को सुनाई खरी खोटी

Saudi Arab के फैशन शो पर क्यों हो रहा है बवाल? MBS को सुनाई खरी खोटी

Saudi Fashion Show Controversy: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में जारी प्रोग्राम को लेकर काफी आलोचना की जा रही है. लोग मोहम्मद बिन सलमान पर सवाल उठा रहे हैं.

Saudi Arab के फैशन शो पर क्यों हो रहा है बवाल? MBS को सुनाई खरी खोटी

Saudi Fashion Show Controversy: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फैशन शो चल रहा है. इस शो की काफी वक्त से आलोचना होती आई है. लेकिन, अब लोगों का इसके खिलाफ गुस्सा और बढ़ गया है. सऊदी अरब में यह शो मार्च 2025 तक चलने वाला है. आखिर लोग सऊदी सरकार और इस प्रोग्राम की आलोचना क्यों कर रहे हैं और इसके पीछे कारण क्या है. आइये जानते हैं.

दो वजहों से हो रही आलोचना

सऊदी अरब में चल रहे इस प्रोगाम की आलोचना दो तरह से हो रही है. पहली गाजा में जंग चल रही जंग से इसे लोग जोड़ रहे हैं जहां हर रोज लोग मारे जा रहे हैं. ऐसे में लोगों को यह शो नागवार गुजर रहा है. वहीं, इसके पीछे दूसरा कारण इस्लामिक तहजीब है. लोग इसे इस्लामिक तहज़ीब के खिलाफ बता रहे हैं और इसे फूहड़ काम कह रहे हैं.य

बता दें, इस वक्त गाजा और लेबनान जंग का हिस्सा बने हुए है. गाजा में 44 हजार लोगों की जान जा चुकी है. ऐसे में लोगों का कहना है कि इस वक्त ऐसा प्रोगाम करना अच्छा मैसेज नहीं देता है. 2023 रियाद सीजन के दौरान भी यह बातें की गई थीं. उस वक्त भी यह प्रोगाम चल रहा था. इजराइल और हमास के बीच जंग का आगाज 7 अक्टूबर 2023 को हो गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

ड्रेस बनीं विवाद की वजह

इसके साथ ही लोग सऊदी अरब सरकार की इसलिए भी आलोचना कर रहे हैं, क्योंकि सेलेब इस शो में तथाकथित तौर पर अभद्र ड्रेस पहन कर आ रहे हैं. खासतौर पर लोपेज ने जिस तरह की ड्रेस पहनी हुई थी, उसे लोग इस्लामिक सभ्यता के एकदम खिलाफ बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि सऊदी अरब का एक इस्लामिक कैरेक्टर है, ऐसे में इस तरह के बेहूदा प्रोग्राम नहीं किए जाने चाहिए.

क्राउन प्रिंस के विजन का हिस्सा है यह प्रोग्राम

बताया जा रहा है कि 'रियाद सीजन',सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 का हिस्सा है. जिसका मकसद टूरिज्म को बढ़ावा देना और इकोनोमटी में बूस्ट लाना है. इस प्रोग्राम में हर साल भारी तादाद में लोग पहुंचते हैं, इस साल भी यहां अलग-अलग इंटरनेशन सेलेब्रिटी मौजूद हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news