कंपनी बिकने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि एयर इंडिया में काम करने वाले कर्मचारियों का अब क्या होगा? क्या उनकी नौकरी रहेगी? , क्या उनको मिलने वाली सभी सुविधाएं बनी रहेंगी?
Trending Photos
नई दिल्ली: Tata Sons ने एयर इंडिया को खरीद लिया है। बोली में टाटा ने एयर इंडिया को 18000 करोड़ रुपये का खरीदा है। कंपनी बिकने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि एयर इंडिया में काम करने वाले कर्मचारियों का अब क्या होगा? क्या उनकी नौकरी रहेगी? , क्या उनको मिलने वाली सभी सुविधाएं बनी रहेंगी?
यह भी पढ़ें: Afghanistan के Kunduz प्रांत में ज़बरदस्त धमाका, 8 लोगों की मौत
इस बात का जवाब देते हुए एविएशन सचिव ने बताया कि सभी की नौकरियां महफ़ूज़ हैं किसी की भी नौकरी नहीं जाएगी। टाटा संस एक साल तक सभी कर्मचारियों को बरकरार रखेगी। दूसरे साल टाटा संस VRS का ऑफर दे सकती है।
बता दें एक रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया में करीब 16 हज़ार कर्मचारी काम करते हैं, इनमे से करीब 9600 परमानेंट कर्मचारी हैं और 4200 कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं। इनमें से 3400 परमानेंट एंप्लॉयी वित्त वर्ष 2023-24 में रिटायर हो जाएंगे.
Zee Salaam Live TV