Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1556178
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंआम आदमी की जेब पर महंगाई की मार, अमूल ने एक लीटर दूध पर बढ़ाए 3 रुपये

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार, अमूल ने एक लीटर दूध पर बढ़ाए 3 रुपये

Amul Raises Milk Prices: आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता ही जा रहा है. अब दूध की कंपनी अमूल एक लीटर पर 3 रुपये का इजाफा किया है. 

आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार, अमूल ने एक लीटर दूध पर बढ़ाए 3 रुपये

Amul Raises Milk Prices: आम आदमी की जेब पर और बोझ बढ़ गया है. दूध की कंपनी अमूल ने दूध की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपये का इजाफा किया है. नई कीमतें 3 फरवरी से ही लागू होंगी. कंपनी ने रेट लिस्ट जारी की है जिसके मुताबिक अमूल ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये में मिलेगा. जबकि एक लीटर पैकेट 54 रुपये का मिलेगा. 

fallback

इतने रुपये हुई बढ़ोतरी

अमूल गोल्ड जिसे फुल क्रीम मिल्क के नाम से भी जाना जाता है, का लीटर पैकेट 33 रुपये का मिलेगा. अमूल फुल क्रीम का 1 लीटर का पैकेट 66 रुपये का मिलेगा. अमूल ने गाय के दूध की भी कीमत बढ़ाई है. इसकी कीमत बढ़ कर 56 हो गई है. इस दूध का आधा लीटर का पैकेट 28 रुपये का मिलेगा. इसके अलावा भैंस के दूध A2 की कीमत अब 70 रुपये फी लीटर हो गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

संसद में बजट पेश करने के एक दिन बाद ही अमूल दूध ने नई रेट लिस्ट जारी की है.  दूध की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला किया है. कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि "अमूल दूध 3 रुपए तक महंगा हो गया. पिछले 1 साल में '8 रुपए' दाम बढ़े हैं. फरवरी 2022: अमूल गोल्ड 58 रुपए लीटर, फरवरी 2023: अमूल गोल्ड 66 रुपए लीटर, अच्छे दिन"

पांच बार बढ़े दूध के दाम

इससे पहले दिसंबर में मदर डेयरी ने एक लीटर दूध पर 2 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी. साल 2022 में दिल्ली में मदर डेयरी ने 5 अपने प्रोडक्ट की कीमतों में इजाफा किया है.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news