)
नई दिल्ली: पंजाब चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सत्ता काबिज करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं और दूसरे पर खूब हमलावर हो रही हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा. इस दौरान पंजाब में सीएम चहरा भगवत मान भी मौजूद रहे.
केजरीवाल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने सर्वे कराया है. चमकौर साहब में लोकप्रियता पर आम आदमी पार्टी 52 फीसदी पर है, जबकि चन्नी साहब 35 फीसदी पर हैं. इसी तरह, बदौर में आम आदमी पार्टी 48 फीसद पर है और चन्नी साहब 30 फीसद पर हैं. सर्वे में लोगों का कहना है कि चन्नी साहब के संरक्षण में रेत चोरी हो रहा है और उन्होंने जनता के लिए कोई काम नहीं किया.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, पंजाब के चमकौर साहब और बदौर से चुनाव लड़ रहे चन्नी साहब अपनी दोनों सीटों से चुनाव हार रहे हैं. इसलिए कांग्रेस का सीएम चेहरा होने के बावजूद वो सीएम नहीं बनेंगे, क्योंकि उनसे जनता बहुत नाराज है.
उन्होंने कहा, कांग्रेस एक सर्कस बन गई है. वो पार्टी पंजाब को क्या भविष्य देगी, जिसमें सारे एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. आम आदमी पार्टी एक परिवार की तरह पंजाब का पूरा एजेंडा तैयार कर रही है और जनता से पंजाब की तरक्की की बात कर रही है. कांग्रेस सरकार के 111 दिन भी देखे और उसके पहले के 4.5 साल की सरकार भी देखी कि किस तरह से कांग्रेस के लोग आपस में ही लड़ रहे हैं.
पंजाब की सभी 117 सीटों पर अब 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. 10 मार्च को नतीजे आएंगे. हालांकि इससे पहले कांग्रेस, भाजपा व आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. वहीं शिरोमणि अकाली दल और कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोग कांग्रेस अपनी अपनी जीत का दावा भी कर रही हैं.
Watch Viral Video: