)
नई दिल्ली: एक तरफ जहां पूरे भारत में हिजाब का मुद्दा गरमाया हुआ है वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने वैलेंटाइन डे के मौके पर बड़ा आदेश जारी किया है. पाकिस्तान ने इस्लामाबाद इंटरनेशनल कॉलेज को लेकर निर्देश जारी किया गया है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज ने निर्देश जारी करते हुए सभी छात्राएं वेलैंटाइन डे पर हिजाब पहनेंगी और छात्रों के लिए नमाज के समय पहनी जाने वाली सफेद टोपी पहनना लाज़मी करार दिया है.
फ्राइडे टाइम्स के मुताबिक मेडिकल कॉलेज ने छात्र और छात्राओं के बीच हर वक्त दो मीटर की दूरी बनाये रखने की भी हिदायत दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक कॉलेज ने छात्रों को वैलेंटाइन डे मनाने और युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाली किसी भी एक्टिविटी में शामिल होने से सख्त मना किया है.
कॉलेज के मुताबिक यूनिवर्सिटी के ड्र्रेस कोर्ड के मुताबिक सभी छात्राओं को हिजाब पहने रहना है, जिससे उनका सिर, गर्दन और सीना ढंका हो. सभी छात्र सफेद टोपी पहनेंगे. कॉलेज का कहना है कि 20 कर्मचारी वैलेंटाइन डे के दिन परिसर में गश्त करते रहेंगे. जो भी लोग इन नियमों की खिलाफवर्ज़ी करते पाये जायेंगे, उन पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा.
इनपुट: IANS
WATCH VIRAL VIDEO