India Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि POK के विषय में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बड़ी-बड़ी बातें करते थे, लेकिन जब कुछ करने की बारी आई तब इन्होंने सीजफायर कर दिया.
Delhi Vidhan Sabha Session: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने दिल्ली में भाजपा की नई सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटा देने का आरोप लगाया था, जिस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जवाब दिया. सीएम ने कहा,"शहीद भगत सिंह, बाबा साहब अंबेडकर सभी हमारे देश के पुरोधा हैं, जो हमारे लिए पूजनीय और आदरणीय हैं. मेरा काम इन्हें जवाब देना नहीं है. मैं जनता के प्रति जवाबदेह हूं और उनके लिए हमेशा जवाब दूंगी.
Amanatullah Khan News: आम आदमी पार्टी से ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान को गुरुवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली, जिसके बाद विधायक मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि मैं कहीं नहीं गया था, घर पर ही था. बता दें कि MLA पर आरोप है कि उन्होंने जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व किया और घोषित अपराधी को फरार करने में मदद की.इल मामले में पुलिस उन्हें खोज रही है. इसी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 24 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.
Delhi Assembly Election 2025: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा इलाके के दूसरा एक मामला सामने आया है. जैसे मौजपुर इलाके में फर्जी वोट डालने का मामला सामने आया था. वैसा ही अब सीलमपुर से सामने आया, जिसको लेकर हंगामा हो रहा है. मौके पर सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अनिल गौड़ भी मौजूद रखें.
Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी से सौरभ भारद्वाज ने 5 साल में बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की संपत्ति में हुए इजाफे को लेकर हमला बोला. उन्होंने प्रवेश वर्मा द्वारा चुनाव आयोग को दिए हलफनामे का हवाला देते हुए सवाल किया कि 5 साल में 3.20 करोड़ कैसे 96.50 करोड़ बना और कुल संपत्ति 645 % कैसे बढ़ी. जानें
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जिम्मेदारी आतिशी के कंधों पर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की नई सीएम ने वित्त विभाग की एक रिपोर्ट पेश की थी। अब बीजेपी इसे लेकर AAP पर हमलावर है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आप की सरकार पर दिल्ली की अर्थव्यवस्था को विध्वंस करने का आरोप लगाया है।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो गया है...कल यानी 5 अक्टूबर को हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है....वोटिंग से पहले CM सैनी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की..इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात भी की और कहा कि मैंने प्रदेश की सुख और समृद्धि के लिए मां मनसा देवी की पूजा की है...साथ ही कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बना रही है..."
Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव का आखिरी सांतवा चरण 1 मई को संपन्न हो गए हैं. इसी कड़ी में आज एग्जिट पोल के परिणाम सामने आ रहे हैं. जिसमें एनडीए के खाते में 353-367, इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें मिल रही है. जानिए इसको लेकर कांग्रेस नेता आदेश भारद्वाज ने क्या कहा.
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मेडिकल कंडीशन के आधार पर अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग की थी । लेकिन सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने दो टूक शब्दों में तुरंत सुनवाई से इंकार कर दिया । केजरीवाल को अंतरिम जमानत क्यों बढ़वानी है । वोटिंग तो 1 जून को खत्म हो जाएगी । दो जून को उन्हें वापस जेल जाना है । क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सिर्फ चुनाव प्रचार का अधिकार इस्तेमाल करने के लिए अंतरिम जमानत दी थी।
आम आदमी पार्टी के विरोध में कांग्रेस पार्टी खुलकर उतर आई है। पंजाब की कानून व्यवस्था पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल खड़े किये है। उन्होंने कहा कि नशे की लत भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती है। पंजाब में जमीन बेचकर लोग बच्चों को विदेश भेज रहे हैं।
दिल्ली सीएम केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की 7 दिन जमानत बढ़ाने की अर्जी पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है। जस्टिस माहेश्वरी ने कहा कि चीफ जस्टिस इसपर फैसला लेंगे। बता दे कि अरविंद केजरीवाल ने इलाज के लिए जमानत बढ़ाने की मांग की थी। वही दूसरी तरफ पंजाब के जीरकपुर में केजरीवाल की रैली से पहले लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है।
अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने 25 मई को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जमानत की याचिका लगाई थी। आज इस याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट रूम में आज पहली बार बिभव कुमार और स्वाति मालीवाल का आमना-सामना भी हुआ। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बिभव कुमार..स्वाति मालीवाल और दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनीं। और फिर बिभव कुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी।
सांसद स्वाति मालीवाल केस में आरोपी बिभव कुमार की ज़मानत पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ज़मानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट में बिभव कुमार के वकील ने आरोप लगाया है कि 13 मई को स्वाति मालीवाल साज़िश के तहत सीएम केजरीवाल के घर आईं थीं। स्वाति ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि अगर बिभव को ज़मानत मिलती है तो इससे उन्हें और उनके परिवार की जान को खतरा है।
स्वाति मालीवाल को लेकर दिल्ली की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। अब इस मामले में स्वाति मालीवाल ने बड़ा दावा किया है। मालीवाल ने पोस्ट में लिखा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं पर उनके खिलाफ गंदी बात करने का दबाव है। देखिए बधिरों के लिए समाचार।
स्वाति मालीवाल को लेकर दिल्ली की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। अब इस मामले में स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हर मामले पर कोर्ट लेकर जाउंगी। मेरे पीछे ट्रोल आर्मी लगाई गयी है। और मेरे रिश्तेदारों की डिटेल ली जा रही है। देखिए बधिरों के लिए समाचार।
AAP सांसद स्वाति मालीवाल से दिल्ली के सीएम हाउस में मारपीट के आरोपों की जांच दिल्ली पुलिस ने तेज कर दी है. दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के घर से DVR ले आई है. स्वाति मालीवाल पर आम आदमी पार्टी सीधे तौर पर बीजेपी पर हमलावर है. आज स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल सरकार पर हमला किया. दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल मामले में मुख्यमंत्री आवास से सबूत जुटाकर ले गई.
Taal Thok Ke: दिल्ली सीएम हाउस में हुए स्वाति मालीवाल विवाद के बीच अरविंद केजरीवाल ने अरेस्ट मार्च निकालने का फैसला किया था. लेकिन, महज आधे घंटे में उन्होंने इस मार्च को खत्म कर दिया. इसी बीच दिल्ली पुलिस ने सीएम हाउस से सीसीटीटी के डीवीआर, सीडी और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं. इसी मुद्दे पर देखिए देश के नंबर वन डिबेट शो 'ताल ठोक के' में बड़ी बहस.'
Swati Maliwal Case Update: सीएम केजरीवाल के घर से दिल्ली पुलिस ने DVR जब्त किया है. स्वाति मालीवाल केस की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस सीएम आवास पहुंची है. दिल्ली पुलिस ने CM हाउस में एक लैपटॉप और प्रिंटर भी मंगवाया है. स्वाति मालीवाल केस की जांच के लिए CM आवास पहुंची दिल्ली पुलिस DVR और मालीवाल केस के सबूत जुटाएगी.
CM केजरीवाल के PA बिभव कुमार को अरेस्ट कर लिया गया है. 16 मई को स्वाति मालीवाल की शिकायत पर FIR दर्ज करने के बाद से ही दिल्ली पुलिस बिभव कुमार की तलाश कर रही थी. बिभव कुमार को पुलिस ने सुबह हिरासत में लिया । और दूसरी तरफ बिभव के वकीलों ने अग्रिम जमानत की अर्जी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दायर कर दी. कोर्ट ने बिभव की अग्रिम जमानत की याचिका को निष्प्रभावी मानकर रद्द कर दिया.
वैसे स्वाति मालीवा केस की टाइमिंग भी बेहद दिलचस्प है । 25 मई को दिल्ली में वोटिंग है । और उससेपहले वोटर्स के बीच ये केस..चर्चा का हॉट टॉपिक बन चुका है आज दिल्ली में CM केजरीवाल और राहुल गांधी ने रैलियां कीं । लेकिन किसी भी रैली में दोनों एक साथ नहीं दिखे । जबकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...INDIA गठबंधन के बैनर तले मिलकर चुनाव लड़ रही हैं.
राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस की टीम ने सीएम हाउस से गिरफ्तार किया है। बता दे कि स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आ गई है। और रिपोर्ट में मारपीट की पुष्टि हुई है। आज इस मुद्दे पर देखिए देश का नंबर 1 डिबेट शो 'ताल ठोक के'
दिल्ली शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम जमानत पर 20 दिनों के लिए तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आते ही केजरीवाल ने ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। अब सवाल ये खड़ा होता है कि क्या अरविंद केजरीवाल आने वाले 20 दिनों में चुनाव का माहौल बदल पाएंगे ? आज इस मुद्दे पर देखिए हमारा ख़ास कार्यक्रम 'ताल ठोक के'