Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1632944
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंमां की इस बुरी आदत से दुखी थी 15 साल की बेटी; कुल्हारी से काटकर मां -बाप की कर दी हत्या

मां की इस बुरी आदत से दुखी थी 15 साल की बेटी; कुल्हारी से काटकर मां -बाप की कर दी हत्या

Bulandshahr Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने माता-पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके चाइल्ड होम भेज दिया है.

मां की इस बुरी आदत से दुखी थी 15 साल की बेटी; कुल्हारी से काटकर मां -बाप की कर दी हत्या

Minor Kills Parents: यूपी के बुलंदशहर से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सबको हिलाकर रख दिया. दरअसल पुलिस ने 15 साल की एक लड़की को अपने माता-पिता के क़त्ल के इल्ज़ाम में गिरफ्तार किया है. लड़की ने दोनों को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था. नाबालिग लड़की ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह अपने माता-पिता के मारपीट के रवैये से तंग आ चुकी थी. उसने कहा कि उसकी मां अक्सर उसे मारती थीं और एक व्यक्ति के साथ उसके नाजायज रिश्ते भी थे.

बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा, लड़की ने अपने माता-पिता को काफी बड़ा तादाद में नींद की गोलियों दीं और फिर कुल्हाड़ी से दोनों की हत्या कर दी. लड़की ने हत्या करने की बात कबूल की है. पुलिस ने नींद की गोलियों की व्यवस्था करने वाले लड़के और गोलियां बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारी ने कहा, यह एक मुश्किल केस था, क्योंकि कोई सुराग नहीं मिल रहा था. परिवार के एक मेंबर के मोबाइल फोन की जांच करते वक़्त, हमने पाया कि नाबालिग लड़की की दिसंबर में एक शख्स के साथ बात हुई थी और तब ही लड़की ने नींद की गोलियों की व्यवस्था करने के लिए कहा था और उसने मना कर दिया था.

 

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने कहा कि दोहरे हत्याकांड से दो दिन पहले उसने नींद की 20 गोलियों का पैकेट तैयार किया था. लड़की ने अपनी मां के लिए तैयार की गई चाय में कई गोलियां डालीं और अपने 50 साल  के पिता के लिए दूध में 10 गोलियां मिलाईं. दोनों अपने घर के बाहर सोते थे, जबकि आरोपी और उसकी छोटी बहन घर के अंदर थे. पुलिस ने कहा कि उस रात लड़की सीढ़ी के सहारे पड़ोसी की छत पर चढ़ गई और अपने घर के सामने आ गई, जहां उसने अपने माता-पिता के सिर पर कुल्हाड़ी मार कर दोनों का कत्ल कर दिया और वापस जाकर सो गई. आरोपी को बुलंदशहर के चाइल्ड होम भेज दिया गया है, जबकि दो लोगों को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की जाने वाली कुल्हाड़ी बरामद कर ली है.

Watch Live TV

About the Author

TAGS

Trending news