Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1831711
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंJosh Malihabadi Poetry: हद है अपनी तरफ नहीं मैं भी, पढ़ें जोश मलिहाबादी के चुनिंदा शेर

Josh Malihabadi Poetry: 'हद है अपनी तरफ नहीं मैं भी', पढ़ें जोश मलिहाबादी के चुनिंदा शेर

Josh Malihabadi Poetry: जोश मलिहाबादी के वालिद बशीर अहमद खां बशीर और दादा मुहम्मद अहमद खां अहमद बेहतरीन शायर थे. उनके पर दादा फकीर मुहम्मद खां भी शायर थे.

Josh Malihabadi Poetry: 'हद है अपनी तरफ नहीं मैं भी', पढ़ें जोश मलिहाबादी के चुनिंदा शेर

Josh Malihabadi Poetry: जोश मलिहाबादी उर्दू के मशहूर शायर थे. पहले उनका नाम शब्बीर हसन खां था. बाद में वह जोश मलिहाबादी के नाम से मशहूर हुए. उन्हें अदब और तालीम में बेहतर काम करने के लिए भारत सरकार की तरफ से पद्म भूषण अवार्ड से नवाजा गया. जोश मलिहाबादी 1 दिसंबर 1898 में उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद में पैदा हुए. उनका इंतेकाल 22 फरवरी 1982 में पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ.

उस ने वा'दा किया है आने का 
रंग देखो ग़रीब ख़ाने का 

हद है अपनी तरफ़ नहीं मैं भी 
और उन की तरफ़ ख़ुदाई है 

Add Zee News as a Preferred Source

आप से हम को रंज ही कैसा 
मुस्कुरा दीजिए सफ़ाई से 

कोई आया तिरी झलक देखी 
कोई बोला सुनी तिरी आवाज़ 

बिगाड़ कर बनाए जा उभार कर मिटाए जा 
कि मैं तिरा चराग़ हूँ जलाए जा बुझाए जा 

दिल की चोटों ने कभी चैन से रहने न दिया 
जब चली सर्द हवा मैं ने तुझे याद किया 

सुबूत है ये मोहब्बत की सादा-लौही का 
जब उस ने वादा किया हम ने ए'तिबार किया 

मुझ को तो होश नहीं तुम को ख़बर हो शायद 
लोग कहते हैं कि तुम ने मुझे बर्बाद किया 

यह भी पढ़ें: Nun Meem Rashid Poetry: पढ़ें नून मीम राशिद के चुनिंदा शेर

वहाँ से है मिरी हिम्मत की इब्तिदा वल्लाह 
जो इंतिहा है तिरे सब्र आज़माने की 

इस दिल में तिरे हुस्न की वो जल्वागरी है 
जो देखे है कहता है कि शीशे में परी है 

एक दिन कह लीजिए जो कुछ है दिल में आप के 
एक दिन सुन लीजिए जो कुछ हमारे दिल में है 

इस का रोना नहीं क्यूँ तुम ने किया दिल बर्बाद 
इस का ग़म है कि बहुत देर में बर्बाद किया 

इतना मानूस हूँ फ़ितरत से कली जब चटकी 
झुक के मैं ने ये कहा मुझ से कुछ इरशाद किया? 

इधर तेरी मशिय्यत है उधर हिकमत रसूलों की 
इलाही आदमी के बाब में क्या हुक्म होता है 

इस तरह की खबरें पढ़ने के लिए zeesalaam.in पर जाएं.

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news