)
जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में 40 सीटों पर वोटिंग जारी है. आज यानी 1 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे तक 44.08 फीसदी वोटिंग हुई है. आइए जानते हैं किस जिले में कितना मतदान हुआ है.
जम्मू-कश्मीर में अब तक कितने फीसद हुई वोटिंग
जम्मू-कश्मीर में शाम 5 बजे तक 54 फीसद वोटिंग हुई है.
जम्मू व कश्मीर में चुनाव पर EC का बयान
Jammu and Kashmir News: जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकल रहे हैं... हमें बहुत खुशी है कि पूरी घाटी और जम्मू में उत्साह के साथ मतदान हो रहा है."\
#WATCH दिल्ली: जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकल रहे हैं... हमें बहुत खुशी है कि पूरी घाटी और जम्मू में उत्साह के साथ मतदान हो रहा है... चाहे श्रीनगर की घाटी हो, चाहे वो… pic.twitter.com/hS9R1zx9t6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2024
11 बजे तक 24.1 फीसद वोटिंग
Jammu and Kashmir Election: जम्मू व कश्मीर विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे मरहले की वोटिंग हो रही है. 11 बजे तक पूरे जम्मू व कश्मीर में 11 बजे तक 24.1 फीसद चुनाव हुआ है. इससे पहले 9 बजे 10.22 फीसद मतदान हुआ था.
कई देशों से आए राजनयिकों ने कश्मीर का दौरा किया
Jammu and Kashmir Election: अमेरिका, नॉर्वे, सिंगापुर और कई अन्य देशों से आए सीनियर राजनयिकों ने जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव को देखने के लिए बुधवार को कश्मीर का दौरा किया. इस मामले से अवगत लोगों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका, मैक्सिको, गुयाना, दक्षिण कोरिया, सोमालिया, पनामा, सिंगापुर, नाइजीरिया, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, तंजानिया, रवांडा, अल्जीरिया और फिलीपीन के दिल्ली स्थित दूतावासों के राजनयिक शामिल थे. उन्होंने बताया कि अधिकतर दूतावासों का प्रतिनिधित्व दूतावास प्रभारी और दूतावास के उप प्रमुख करते हैं. अन्य का प्रतिनिधित्व मंत्री-परामर्शदाता और परामर्शदाता स्तर के राजनीतिक अधिकारी करते हैं.
Jammu and Kashmir Election: उमर अब्दुल्ला की आपील
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हमें दूसरे चरण से भी अच्छे मतदान की उम्मीद है. वह गंदेरबल व बडगाम विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं.
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और गंदेरबल व बडगाम विधानसभा सीट से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हम 10 साल से(चुनावों के लिए) इंतज़ार कर रहे हैं और पहला चरण अच्छा रहा है। हमें दूसरे चरण से भी अच्छे मतदान की उम्मीद है... यह भागीदारी भारत सरकार की वजह… pic.twitter.com/bSgbDlC31g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2024
Jammu and Kashmir Voting: वोटिंग पर राहुल की बड़ी अपील
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि "जम्मू-कश्मीर के मेरे भाइयों और बहनों, आज दूसरे चरण का मतदान है, बड़ी संख्या में निकल कर अपने हक़, खुशहाली और बरकत के लिए वोट करें. INDIA को वोट करें."
Jammu and Kashmir: काफी वक्त बाद हो रहे चुनाव
हब्बा कदल विधानसभा सीट से PDP उम्मीदवार आरिफ लाइग्रो ने कहा, "काफी वक्त के बाद यहां मतदान हो रहे हैं, लोग चुनाव का इंतजार कर रहे थे... हमें उम्मीद है कि लोग हमें प्यार देंगे और हब्बा कदल के लोग बदलाव लाएंगे..."
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: हब्बा कदल विधानसभा सीट से PDP उम्मीदवार आरिफ लाइग्रो ने कहा, "काफी वक्त के बाद यहां मतदान हो रहे हैं, लोग चुनाव का इंतजार कर रहे थे... हमें उम्मीद है कि लोग हमें प्यार देंगे और हब्बा कदल के लोग बदलाव लाएंगे..." https://t.co/uSxgGOjXvH pic.twitter.com/vmDcEFumaR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2024
Jammu and Kashmir: वोटिंग के लिए भीड़
जम्मू व कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे मरहले की वोटिंग जारी है. ऐसे में बड़ी तादाद में लोग वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं.
#WATCH जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। लोग भारी संख्या में मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। वीडियो रियासी के एक मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/LNRXuVbLE1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 25, 2024
Jammu And Kashmir Election: PM मोदी की अपील
पहली बार मतदान करने वालों का अभिवादन करते हुए मोदी ने कहा, "मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपना वोट जरूर डालें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएं."
Jammu Kashmir Voting: तीन मरहलों में वोटिंग
जम्मू व कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन मरहलों में मतदान हो रहा है. पहले चरण में 24 सीटों के लिए 18 सितंबर को वोटिंग हुई थी. दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. आखिरी मरहले में 40 सीटों के लिए एक अक्टूबर को वोटिंग होगी. चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे.
जम्मू व कश्मीर में इन सीटों पर चुनाव
1 हजरतबल
2 खानयार
3 हब्बाकदल
4 लाल चौक
5 चन्नापोरा
6 जदीबल
7 सेंट्रल शाल्टेंग
8 ईदगाह
9 खंड बडगाम
10 बीरवाह
11 खानसाहिब
12 चरार-ए-शरीफ
13 चादूरा
14 गांदरबल
15 कंगन (एसटी)
16 गुलाबगढ़ (एसटी)
17 रियासी
18 श्री माता वैष्णो देवी (रियासी जिला)
19 कालाकोट-सुंदरबनी
20 नौशेरा
21 राजौरी (एसटी)
22 बुद्धल (एसटी)
23 थन्नामंडी (एसटी)
24 सुरनकोट (एसटी)
25 पुंछ हवेली
26 मेंढर (एसटी)
Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 Phase 2 Voting: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है. वोटिंग 26 सीटों पर हो रही है. मतदाता 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. जम्मू व कश्मीर में कुछ इलाकों में सिक्योरिटी के जबरदस्त इंतेजाम किए गए हैं. इस मरहले में कश्मीर की 15 विधानसभा सीटों और जम्मू संभाग की 11 सीटों पर वोटिंग हो रही है. वोटिंग में 25.78 लाख मतदाता हिस्सा ले रहे हैं.