Live Now

Live Breaking: दिल्ली में मौजूद अफगान दूतावास पर लगा स्थायी ताला; अफगानिस्तान ने किया ऐलान

Breaking News: यह लाइव ब्लॉग ब्रेकिंग खबरों को आप तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए बनाया गया है. इसमें हम आपको ब्रेकिंग खबरें मुख्तसर अंदाज में देंगे. देश, दुनिया, सिनेमा स्पोर्ट्स और कई तरह की खबरों को डिटेल में पढ़ने के लिए आप zeesalaam.in पर जाएं.

Live Breaking: दिल्ली में मौजूद अफगान दूतावास पर लगा स्थायी ताला; अफगानिस्तान ने किया ऐलान
24 November 2023 08:55 AM (IST)

दिल्ली में मौजूद अफगान दूतावास को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. तालिबान...

दिल्ली में मौजूद अफगान दूतावास को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. तालिबान सरकार ने बंद करने का ऐलान किया है. अफगान दूतावास न एक बयान जारी कर कहा है कि भारत सरकार की लगातार चुनौतियों के वजह से 23 नवंबर, 2023 से दूतावास को बंद करने का फैसला लिया गया है. ये फैसला अफगानिस्तान दूतावास की तरफ से 30 सितंबर को परिचालन बंद करने के बाद लिया गया है. ये कदम इस उम्मीद में उठाया गया कि मिशन को सामान्य रूप से संचालित करने के लिए भारत सरकार का रुख अनुकूल रूप से बदल जाएगा.

 

23 November 2023 08:09 PM (IST)

बिहार के मगध इलाके में नक्सली साजिश को बेनकाब करने के लिए NIA ने बड़ी...

बिहार के मगध इलाके में नक्सली साजिश को बेनकाब करने के लिए NIA ने बड़ी कार्रवाई की है. इसके तहत पूरे राज्य में PFI और नक्सली से जुड़े लोगों के घर छापेमारी की है.  औरंगाबाद, रोहताश, कैमूर, गया और सारण (छपरा) में 31 स्थानों पर आरोपियों और संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों पर छापेमारी की गई. इसने एनआईए को बिहार और उत्तर प्रदेश में संगठन और उसके कैडरों को पुनर्जीवित करने की साजिश में नक्सली कमांडरों की संलिप्तता का पता लगाने में मदद की. NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैमूर से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. 

23 November 2023 12:42 PM (IST)

इस्लाम विरोधी नेता आगे...

इस्लाम विरोधी नेता आगे

पैगंबर मोहम्मद (स.) पर टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा का सपोर्ट करने वाले डच नेता की पार्टी नीदरलैंड संसदीय चुनाव में आगे चल रहे हैं. यह बात एग्जिट पोल से सामने आई है. इस्लाम विरोधी नेता का नाम गीर्ट वाइल्डर्स है. वाइल्डर्स, अपने इस्लाम विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं. वह अपने चुनावी वादे में नीदरलैंड में आप्रवासन रोकने का वादा करते हैं. हालांकि उन्होंने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है. अनुमान लगाया गया था कि उनकी पार्टी फ्रीडम पार्टी 150 में से 35 सीटें जीतेगी

23 November 2023 11:58 AM (IST)

जम्मू व कश्मीर में जवान की मौत...

जम्मू व कश्मीर में जवान की मौत

कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा पर गलती से सर्विस राइफल चल जाने के कारण सेना के एक जवान की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सीमा पर बाड़बंदी के पास फगवारी गेट पर हुई. उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

23 November 2023 10:55 AM (IST)

कोलहापुर में बस हादसा...

कोलहापुर में बस हादसा

पुणे के कोलहापुर में  एक बस हादसे का शिकार हो गई है. हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है और 9 यात्री घायल होने की खबर हैं. 

23 November 2023 10:44 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने दिए 2000 वीजे...

ऑस्ट्रेलिया ने दिए 2000 वीजे

इस साल अक्टूबर में इज़राइल और हमास के बीच संघर्ष बढ़ने के बाद से 2,000 से ज्यादा फ़िलिस्तीनियों और इज़राइलियों को अस्थायी ऑस्ट्रेलियाई वीज़ा दिया गया है. इस बात की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने दी है. गृह विभाग ने बुधवार रात जानकारी दी है कि 7 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया से संबंध रखने वाले फिलिस्तीनियों और इजरायलियों को 2,500 से अधिक वीजा दिए गए.

23 November 2023 09:56 AM (IST)

फिर शुरू होगी जंग...

फिर शुरू होगी जंग

इजराइल और हमास बुधवार को चार दिन के अस्थायी युद्ध विराम पर सहमत हो गए. इसके तहत 150 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले गाजा में चरमपंथी समूह द्वारा बंधक बनाए गए 50 लोगों की रिहाई होगी. इजरायल गाजा में मानवीय सहायता पहुंचने की इजाजत देगा. लेकिन इस दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग पर अपने विशेष मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों के साथ संवाददाताओं को खिताब करते हुए कहा कि जंगबंदी की समयसीमा समाप्त होने के बाद जंग फिर शुरू होगी. उन्होंने कहा कि इजराइल का लक्ष्य हमास के सभी सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट करना और गाजा में बंधक बनाए गए उसके सभी 240 लोगों को रिहा कराना है. 

23 November 2023 09:11 AM (IST)

मजदूरों को निकलने में लगेगी देर...

मजदूरों को निकलने में लगेगी देर

उत्तरकाशी में टनल में पिछले 12 दिनों से मजदूर फंसे हुए हैं. आज सुबह 8 बजे तक उनके टनल से निकलने का अंदाजा लगाया जा रहा था. लेकिन ऑगर मशीन में खराबी आ जाने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है. इसलिए मजदूरों के बाहर निकलने में कुछ देरी लग सकती है.

23 November 2023 09:10 AM (IST)

इस वजह से भारत हारा मैच...

इस वजह से भारत हारा मैच

ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ऑस्ट्रेलिया से हार गया. इस पर खूब सियासत हो रही है. इस हार के लिए राजनीतिक पार्टियां उनके नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रही हैं. ऐसे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप फाइनल हार गया क्योंकि मैच पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर था. 

23 November 2023 08:39 AM (IST)

नेपाल में भूकंप...

नेपाल में भूकंप

नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके बुधवार को सुबह नेपाल के मकवानपुर जिले के चिल्लांग में महसूस किए गए. नेपाल भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.5 थी. भूकंप की वजह से किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है. नेपाल में इसी महीने 3 तारीख को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था. इसमें बड़ी तबाही हुई थी.

23 November 2023 08:03 AM (IST)

आज से शुरू हुई जंगबंदी...

आज से शुरू हुई जंगबंदी

हमास के एक सीनियर अफसर मौसा अबू मरज़ौक ने बताया कि गाजा में संघर्ष विराम गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. एक फ़िलिस्तीनी सोर्स, जिसने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि यह "खबर सच है". समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू मरज़ौक ने बुधवार को कहा कि सीजफायर के दौरान रिहा होने वाले 50 बंदियों में से अधिकांश विदेशी नागरिक हैं.

23 November 2023 07:24 AM (IST)

जल्द ही बाहर आएंगे मजदूर...

जल्द ही बाहर आएंगे मजदूर

उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को बचाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला पहुंच गए हैं. जल्द ही टनल से मजदूरों को निकाला जाएगा.

23 November 2023 07:05 AM (IST)

पीएम मोदी की चिंता...

पीएम मोदी की चिंता

इजराइल और हमास के दरमियान एक डील की तहत सीजफायर हो चुका है. यह सीजफायर 4 दिन रहेगा. इसके बदले हमास 50 बंधकों को रिहा करेगा. वहीं इजरायल 150  फिलिस्तीनी बंधकों को रिहा करेगा. इस दौरान गाजा में मानवीय सहायता भेजे जाने की इजाजत देगा. इस समझौते का भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इसका स्वागत किया. जी20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन को खिताब करते हुए प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में असुरक्षा और अस्थिरता की हालत पर चिंता जाहिर की और रेखांकित किया कि यह सुनिश्चित करना अहम है कि इजराइल-हमास जंग इलाकाई संघर्ष का रूप न ले ले.

23 November 2023 05:47 AM (IST)

मजदूर बाहर आएंगे...

मजदूर बाहर आएंगे

उत्तरकाशी में एक टनल में तकरीबन 10 दिन से 41 मजदूर फंसे हुए हैं. इन्हें टनल से बाहर निकालने के लिए हर मुम्किन कोशिश की जा रही है. एबीपी ने रेस्क्यू टीम के सदस्य हरपाल सिंह के हवाले से लिखा है कि "गुरुवार (23 नवंबर) सुबह आठ बजे तक टनल के अंदर फंसे मजदूर बाहर आ सकते हैं." उन्होंने बताया कि रेस्क्यू का काम लगभग पूरा कर लिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Siraj Mahi

Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा इन्हें घूमना और खाना बनाना पसंद है.

Read More