Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2224819
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंBihar News: रोहतास जिले के महादलित बस्ती में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई मौत

Bihar News: रोहतास जिले के महादलित बस्ती में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई मौत

Rohtas News: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में आज यानी 27 अप्रैल को  एक झोपड़ीनुमा घर में भीषण आग लग गई है, जिससे 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

Bihar News: रोहतास जिले के महादलित बस्ती में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई मौत

Rohtas News: बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में आज यानी 27 अप्रैल को  एक झोपड़ीनुमा घर में भीषण आग लग गई है, जिससे 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक, रूपहथा गांव महादलित बस्ती में  झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि दो जख्मी हो गए हैं. 

काफी मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू
एक पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा कि हादसे की खबर मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी. आग पर काबू पाया गया. वहीं, अग्निशमन पदाधिकारी नवल किशोर ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद दो दमकल गाड़ी से आग पर काबू पाया गया है. 

सभी मृतकों की हुई पहचान
इस हादसे में दिनेश राम की दो बेटी ममता कुमारी और किरण कुमारी, वहीं उसके बहू सुनीता तथा नतनी सरिता कुमारी की मौत हो गई है, जबकि दिनेश राम की बीवी शिव व्रत देव और बेटा मंटु राम गंभीर रूप से जख्मी है. जिसका इलाज अस्पताल मे जारी  है. हादसे की खबर मिलते ही सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. जहां, आगे की कार्रवाई में जुट गए. 

Add Zee News as a Preferred Source

कैसे हुई ये घटना
जानकारी के मुताबिक, घर में एक ही परिवार के लोग सोए हुए थे. अचानक घर में आग लग गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते, एक औरत समेत तीन बच्चों की मौत हो गई है.  बचाने के लिए पहुंचे दिनेश राम की बीवी शिव व्रत देवी पुत्र मंटु राम गंभीर रूप से झुलस गया. इस आग लगी की घटना में झोपड़ी नुमा घर में रखें बर्तन और दूसरे सामग्री जलकर राख हो गया.

गर्मी की वजह से हो रही है आगजनी की घटना
गर्मी की वजह से बिहार में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं. हर दिन कहीं न कहीं से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. दो दिन पहले ही पटना के एक होटल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई थी.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news