Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1627981
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंPakistan News: या तो इमरान खान मारे जाएंगे या हम- पाकिस्तान के गृह मंत्री का बड़ा बयान

Pakistan News: या तो इमरान खान मारे जाएंगे या हम- पाकिस्तान के गृह मंत्री का बड़ा बयान

Pakistan News: पाकिस्तान के गृह मंत्री सनाउल्लहा ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है या तो इमरान खान मारे जाएंगे या हम.  इस बयान के बाद काफी बवाल हो रहा है.

Pakistan News: या तो इमरान खान मारे जाएंगे या हम- पाकिस्तान के गृह मंत्री का बड़ा बयान

Pakistan News: पाकिस्तान में आर्थिक हालात तो संजीदा है हीं.  बल्किम मुल्क सियासी मुश्किलात का भी सामना कर रहा है. इस सब के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि इमरान खान PML-N के दुश्मन हैं. वह देश की राजनीति को इस प्वाइंट पर ले गए हैं या तो उनकी हत्या कर दी जाएगी या फिर हमारी. उनके इस बयान के बाद काफी बवाल होता दिख रहा है.

पाकिस्तान के गृह मंत्री का बयान

सनाउल्लाह ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बयान को दिया है. उनका कहना है कि देश की राजनीति इस मुकाम पर पहुंच गई है, या तो इमरान खान मारे जाएंगे या हम. जहां दोनों में से एक हो सकता है. या तो पीटीआई या पीएमएल-एन. सनाउल्लाह ने कहा कि पीएमएलएन का अस्तित्व खतरे में है, और हम उसके साथ हिसाब बराबर करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.

इमरान खान ने राजनीति को दुश्मनी में बदला

उन्होंने कहा कि इमरान खान ने राजनीति को दुश्मनी में बदल दिया है. अब वह हमारा दुश्मन हो गया है, और उसके साथ ऐसा की बर्ताव किया जाएगा. सनाउल्लाह का कहना है कि इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ राजनैतिक हलकों के बीच जबर्दस्त आक्रोश पैदा कर रही है. सनाउल्लाहब से कहे जाने पर कि इस तरह के बयान से पाकिस्तान में अराजकता फैल सकती है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पहले से ही अराजकता है.

Add Zee News as a Preferred Source

राणा सनाउल्लाह शहबाज शरीफ के करीबी माने जाते हैं. नंबर के महीने में इमरान खान पर हुए हमले में भी राणा का नाम सामने आया था. इमरान खान ने आरोप लगाया था कि उनकी हत्या की साजिश के पीछ सनाउल्लाह का हाथ है. जब इमरान खान ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई तो उन्होंने शहबाज शरीफ और आईएएस अधिकारी का भी जिक्र किया था.

पीटीआई ने कही ये बात

सनाउल्लाह के इस बयान पर पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने कहा पीएमएलएन गठबंधन से इमरान खान को जान का खतरा है. सुप्रीम कोर्ट अगर पीएमएलएन को सिसिली माफिया घोषित कर देती तो सही था और उनके जरिए दिया गया बयान एक सुबूत है. पीटीआई ने इस बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की भी गुजारिश की है,

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news