)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. डायल 112 के वॉट्सएप नंबर पर शनिवार को रात 8 बजकर 7 मिनट पर दी गई है. मैसेज में कहा गया है ,"जान से मारेंगे 24 घंटों के अंदर , खोज सकते हो तो खोज लो, एके-47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा."
मामले की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 पर तैनात ऑपरेशंस कमांडर सहेंद्र यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. फिलहाल पुलिस सर्विलांस सेल की मदद से मेसेज भेजने वाले के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है.
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई हो. इससे पहले भी आगरा में पिछले साल नवंबर और दिसंबर में सीएम योगी धमकी देने के दो अलग-अलग मामले सामने आए थे. इसके अलावा मई महीने में भी सीएम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.
पहले मिली धमकियों के बाद आईबी ने उनकी सिक्योरिटी में इज़ाफा किया था. उन्हें Z+ सिक्योरिटी मिली हुई है. लगातार मिल रही धमकियों के चलते सीएम योगी को सांसद बनने से पहले कंद्र सरकार की तरफ से Z लेवल की सिक्योरिटी मिली हुई थी. जिसे सीएम बनने के बाद बढ़ाकर Z+ कर दिया गया है.
ZEE SALAAM LIVE TV