किस प्रधानमंत्री ने कितनी बार फहराया लाल किले पर तिरंगा, कितने नंबर पर हैं PM मोदी
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam965009

किस प्रधानमंत्री ने कितनी बार फहराया लाल किले पर तिरंगा, कितने नंबर पर हैं PM मोदी

15 अगस्त को हर साल भारत आजादी का त्योहार मनाता है. इस दिन देश का सबसे बड़ा प्रोग्राम राजधानी दिल्ली के लाल किले पर होता है. यहां देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 8वीं बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे. इससे पहले वो 7 बार यह काम कर चुके हैं.

File Photo

नई दिल्ली: 15 अगस्त को हर साल भारत आजादी का त्योहार मनाता है. इस दिन देश का सबसे बड़ा प्रोग्राम राजधानी दिल्ली के लाल किले पर होता है. यहां देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 8वीं बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे. इससे पहले वो 7 बार यह काम कर चुके हैं. इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस प्रधानमंत्री ने लाल किले पर कितनी बार झंडा फहराया.

जवाहर लाल नेहरू
आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सबसे ज्यादा बार लाल किले पर तिरंगा फहराया. उन्होंने कुल 17 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया.

यह भी देखिए: Independence Day 2021: 15 अगस्त को होता है ध्वजारोहण और लेकिन 26 जनवरी को नहीं, जानिए वजह

इंदिरा गांधी
पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी ने सबसे ज्यादा 16 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया.

मनमोहन सिंह
देश के 13 वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया है.

यह भी देखिए: भारत ही नहीं, ये देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी की जश्न, जानिए इनके बारे में

नरेंद्र मोदी
भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया है. इस बार वह 8वीं बार प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. 

अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया.

राजीव गांधी
राजीव गांधी ने 5 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया.

यह भी देखिए: जन गण मन कैसे बना भारत का राष्ट्रगान, जानिए इससे जुड़ी खास बातें

पी वी नरसिम्हा राव
पी वी नरसिम्हा राव ने भी 5 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया।

लाल बहादुर शास्त्री- 2
मोरारजी देसाई- 2
चौधरी चरण सिंह- 1
वी पी सिंह- 1
एच डी देवेगौड़ा- 1
इंद्र कुमार गुजराल- 1

ZEE SALAAM LIVE TV

Trending news