Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1747618
Zee SalaamZee Salaam Viralमुस्लिम लड़के के साथ जा रही थी दूसरे मजहब की लड़की; लोगों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

मुस्लिम लड़के के साथ जा रही थी दूसरे मजहब की लड़की; लोगों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

सहारनपुर में हिंदू लड़की मुस्लिम लड़के के साथ किसी काम से जा रही थी. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और उनके साथ मारपीट की. इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है.

मुस्लिम लड़के के साथ जा रही थी दूसरे मजहब की लड़की; लोगों ने की पिटाई, वीडियो वायरल

सहारनपुर में एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम लड़के के साथ किसी काम से जा रही थी. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और दोनों की पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि लड़का सहारनपुर जनपद के कैलाशपुर का निवासी है. उसका नाम रिजवान है. वह दोनों रेलवे कॉलोनी में किसी काम से जा रहे थे. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ गाली गलौज की. इसके बाद उनके साथ मर पीट भी की. हिंदू लड़की का कहना है कि वह अपने दोस्त के साथ कहीं जा रही थी. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ कर उनके साथ मारपीट की.

मुस्लिम लड़के की हुई पिटाई

जब यह घटना हो रही थी तभी वहां देखने वालों की भीड़ लग गई. बजरंग दल के कार्यकर्ता ने लड़की से कहा कि "क्या तुम पापा की परी हो. इस तरह से अपने परिवार का नाम बदनाम कर रही हो. तुम को शर्म नहीं आती. एक हिंदू होकर मुस्लिम लड़के के साथ घूम रही हो." इस दौरान लड़की सर झुका कर रोती रही. जब कार्यकर्ता युवक की पिटाई कर रहे थे तब लड़की उसे बचाने की कोशिश करती रही. बताया जाता है कि लड़के का नाम रिजवान है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: UN Meeting: कौन है साजिद मीर, जिसकी वजह से भारत ने चीन को लगाई फटकार?

VHP ने लगाया आरोप

विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री अनुज कुमार ने इल्जाम लगाया है कि "यह लव जिहाद का मामला है." लड़के के साथ लड़की के घूमने पर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल लड़के और लड़की के परिजनों को बुलाकर उन्हें उनकी सुपुर्दगी में दे दिया है. दोनों बालिग हैं. दोनों पक्षों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया है.

Zee Salaam Live TV:

TAGS

Trending news