Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1586846
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंEarthquake in Afghanistan: भूकंप से दहला अफगानिस्तान, रिएक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

Earthquake in Afghanistan: भूकंप से दहला अफगानिस्तान, रिएक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

Earthquake in Afghanistan: तुर्की और सीरिया में भूकंप आने के बाद कई देशों में भूकंप का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में अब अफगानिस्तान में भूकंप आया है. 

Earthquake in Afghanistan: भूकंप से दहला अफगानिस्तान, रिएक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

Earthquake in Afghanistan: तुर्की और सीरिया में पिछले दिनों जबरदस्त भूकंप आया. यहां 50 हजार के करीब लोगों की जान चली गई. इसके बाद कई जगहों पर भूकंप का सिलसिला जारी है. इससे लोग काफी डर जाते हैं. इसी कड़ी में इतवार को अफगानिस्तान में भी 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है. यह जानकारी नेश्नल सेंटर फॉर सिस्मोग्राफी ने दी है. भूकंप रात 2 बजकर 14 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 180 किलोमीटर था. 

इंडेनेशिया में भूकंप

इससे दो दिन पहले इंडोनेशिया में जबरदस्त भूकंप आया. रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई. यह जानकारी 'नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलोजी' ने दी है. इंडोनेशिया में शुक्रवार को हलमाहेरा के उत्तरी इलाके में भूकंप आया. भूकंप की गहराई 99 किमी जमीन के अंदर थी.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Afghan Taliban: तालिबान ने अलापा नया राग; कहा-TTP को क़ाबू करने के लिए Pak उठाए पूरा ख़र्च

चीन और ताजिकस्तान में भूकंप

इससे एक दिन पहले 23 फरवरी को चीन के उईगर राज्य में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया. लेकिन यहां जान माल का कोई नुक्सान नहीं हुआ. इसी दिन ताजिकस्तान के पूर्वी इलाके में भी 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था. यहां भी जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ क्योंकि यहां बहुत कम आबादी रहती है. ताजिकस्तान में आए भूकंप के बाद भारत ने इस देश की मदद करने की बात कही है. 

तुर्की में भूकंप से बुरे हालात

ख्याल रहे कि 6 फरवरी को तुर्की और सीरिया में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था. यहां हजारों इमारतें गिर गईं जिसकी वजह से 46 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई. यहां भूकंप के बाद कई देशों ने तुर्की और सीरिया की मदद की है. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की में आए भूकंप से 15 लाख लोग बेघर हुए हैं. तुर्की की एक अधिकारी ने बताया है कि तुर्की में 1 लाख से ज्यादा इमारतें या तो गिर गई हैं या तो उन्हें पूरी तरह से गिराने की जरूरत है. इसके बाद 5 लाख घरों को नए सिरे से बनाना होगा.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news