Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1583216
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंChina Earthquake: तुर्की के बाद चीन में भयंकर भूकंप के झटके, 7.2 रही तीव्रता

China Earthquake: तुर्की के बाद चीन में भयंकर भूकंप के झटके, 7.2 रही तीव्रता

China Earthquake: चीन और ताजिकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में 7.2 मैग्नीट्यूड का भकंप आया है.अभी जान माल की को कोई हानी की जानकारी सामने नहीं आई है.

China Earthquake: तुर्की के बाद चीन में भयंकर भूकंप के झटके, 7.2 रही तीव्रता

China Earthquake: ताजिकिस्तान के पूर्व की ओर और चीन के कुछ इलाको में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप की तीर्वता 7.2 मापी गई है. लोकल टाइम के अनुसार भूकंप के झटके तकरीबन सुबह 5:37 मिनट पर महसूस किए गए. इसकी गहराई तकरीबन 20.5 किलोमीटर बताई जा रही है. चाइना अर्थक्वेक सेंटर का कहना है कि ये भूकंप 7.2 मैगनीट्यूड का था. इस भूकंप के एपी-सेंटर की बात करें तो ये Gorno-Badakhshan में था. यह एक एक अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है जो अफगानिस्तान और चीन की सीमाओं पर है, जो मुर्गोब के छोटे पहाड़ी शहर से लगभग 67 किलोमीटर दूर है.

तीन बार आया भूकंप 

आपको जानकारी के लिए बता दें शुरूआती भूकंप के बाद 2 बार और भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहले 5 मैगनीट्यूड का भूंकप आया और उसके बाद 4.6 मैगनीट्यूड के भूकंप के झटके महसूस किए गए. 

तुर्की के बाद चीन में भूकंप

जिस क्षेत्र में भूकंप आया है वे बेहदम कम आबादी वाला इलाका है. यह पूरा इलाका में विशाल पामीर पर्वत से घिरा हुआ है. सरेज़ झील, ताजिकिस्तान की सबसे बड़ी झीलों में से एक, इस क्षेत्र में ही मौजूद है. आपको जानकारी के लिए बता दें  इससे पहले तुर्की में कई भूकंप आए थे. जिसमें 35 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी. तुर्की की मदद के लिए अलग-अलग देश सामने आ रहे हैं. पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सऊदी अरब और भारत सभी ने तुर्की की मदद की है.

Add Zee News as a Preferred Source

इलाके में बना रहता है प्राकृतिक आपदाओं का खतरा

ताजिकिस्तान और चाइना में आए इस भूकंप से कितना नुकसान हुआ है. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. आपको बता दें ताजिकिस्तान सेंट्रल एशिया के उन इलाकों में से है जहां बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, हिमस्खलन और भारी हिमपात सहित प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news