)
दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है लेकिन वह सच में होता है. ऐसा ही मामला अमेरिका का है. यहां एक ऐसी कालोनी है जहां पर हर घरों में कार की तरह जहाजों के लिए पार्किंग होती है. इस कालोन में सब लोगों के पास अपने जहाज हैं. हर शख्स अपने निजी जहाज से ही अपने काम पर जाता है.
टिकटॉकर ने दी जानकारी
इंडिया टाइम्स के मुताबिक जहाज की पार्किंग रखने वाली कालोनी अमरीकी राज्य कैलीफोर्निया में मौजूद कैमरून एयर पार्क नाम के शहर में है. इसके बारे में एक टिकटाक यूजर ने लोगों को बता कर हैरान कर दिया है. टिकटॉकर अपनी वीडियो में बताता है कि जिस तरह हमारी गैराज में कारें खड़ी होती हैं कैमरून एयर पार्क के रिहाशियों के यहां गैराज में जहाज पार्क होते हैं. जिस तरह से हम कारें इस्तेमाल करते हैं उसी तरह से ये लोग जहाज पार्क करते हैं. इस वीडियो में कैमरून एयरपोर्ट के घरों के गैराज और सड़कें दिखाई गई हैं. वीडियो को @thesoulfamily नाम के यूजर ने शेयर किया है.
एयरपोर्ट की तरह सड़कें
इस टाउन में सड़कें किसी एयरपोर्ट की तरह होती हैं. जहां लोगों के घरों के बाहर कारों की तरह जहाज खड़े हैं. ख्याल रहे कि अमेरिका में एक कम्युनिटी नहीं है. अमेरिका में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर जहाज रखना इतना आम है जैसे दूसरे देशों में कारें रखना.
क्या है मामला?
दरअसल द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका में कई हवाई क्षेत्र बने रहे. साल 1939 में पायलटों की संख्या 34,000 से बढ़कर 1946 तक 400,000 से ज्यादा हो गई. नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने न केवल निष्क्रिय सैन्य लेन का उपयोग करने के लिए, बल्कि रिटायर पायलटों को समायोजित करने के लिए पूरे देश में आवासीय हवाई क्षेत्रों का निर्माण करने का प्रस्ताव दिया. इस तरह समुदायों का गठन किया गया जिसमें सभी निवासी किसी न किसी तरह विमानन से जुड़े थे. इन्हीं लोगों के पास ये विमान हैं.
दुबई में सोने की कार
इसी तरह से दुबई में भी कई ऐसे लोग हैं जो सोने की कार रखते हैं. कहा जाता है कि अगर दुबई की सकड़ों पर आपको गोल्डन कलर की कार दिख जाए तो हैरान मत होना वह सोने की हो सकती है.
Zee Salaam Live TV: