Gold Price Today, 08 February 2021: बजट हफ्ते से अबतक सोना 1400 रुपये सस्ता, चांदी भी 5,000 तक टूटी
Advertisement

Gold Price Today, 08 February 2021: बजट हफ्ते से अबतक सोना 1400 रुपये सस्ता, चांदी भी 5,000 तक टूटी

Gold Price Today, 08 February 2021: अगर सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस वक्त कीमतें अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी कम है. बजट के बाद से ही सोने की कीमतों पर दबाव दिख रहा है. इस साल अनुमान लगाया जा रहा है कि सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल जाएगा. 

Gold Price Today, 08 February 2021: बजट हफ्ते से अबतक सोना 1400 रुपये सस्ता

नई दिल्ली: Gold, Silver Rate Update, 08 February 2021: पिछले हफ्ते 1 फरवरी को पेश हुए बजट के बाद से ही सोने और चांदी की कीमतों में लगातार नरमी देखी जा रही है. हालांकि शुक्रवार 5 फरवरी को MCX पर सोने का वायदा 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की अच्छी मजबूती के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज इसमें फिर से नरमी है. चांदी का भी पिछले हफ्ते यही हाल रहा. 

MCX Gold: पिछले हफ्ते 1 फरवरी को बजट पेश होते ही सोने की कीमतें गिरती गईं, शुक्रवार 5 फरवरी को ही कीमतों में थोड़ा सुधार आया. पिछले पूरे हफ्ते में सोना 1460 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूटा, गुरुवार 4 फरवरी को MCX पर सोने का अप्रैल वायदा 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया

लेकिन 5 फरवरी को 550 रुपये प्रति 10 ग्राम की लौटी मजबूती के दम पर सोना 47256 रुपये पर बंद होने में कामयाब रहा. फरवरी में कारोबारी हफ्ते के दूसरे सोना आज सुस्ती के साथ खुला है और एक बेहद छोटी सी रेंज में कारोबार कर रहा है. सोने में करीब 60 रुपये की मजबूती है और भाव 47300 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- FASTag लेने की आखिरी तारीख है 15 फरवरी, इसके बाद नहीं कर पाएंगे Cash Payment 

VIDEO

बजट हफ्ते में सोने की चाल (रुपये/10 ग्राम)

दिन            MCX (अप्रैल वायदा) 
1 फरवरी        48720
2 फरवरी        47825
3 फरवरी        47816
4 फरवरी        46715
5 फरवरी        47256

MCX Silver: बजट के हफ्ते में सोने के साथ साथ चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है. 1 फरवरी को बजट के दिन MCX पर चांदी का मार्च वायदा रेट 74400 रुपये के ऊपर चले गए थे, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार कमजोरी आई और 4 फरवरी गुरुवार को भाव 66800 रुपये प्रति किलो तक गिरकर बंद हुए. यानी सिर्फ चार दिनों में चांदी के भाव 6800 रुपये प्रति किलो टूट गए. 

लेकिन शुक्रवार को चांदी 1850 रुपये की मजबूती के साथ 68670 के ऊपर बंद हुई. आज चांदी में भी बेहद सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है. फिलहाल चांदी 68830 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है. 

बजट हफ्ते में चांदी की चाल (रुपये/किलो)

दिन        MCX (मार्च वायदा)
1 फरवरी      73666
2 फरवरी      67541
3 फरवरी      68565
4 फरवरी      66818
5 फरवरी      68738

आइए एक नजर डालते हैं चार मेट्रो शहरों में 10 ग्राम 24  कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है, Goodreturns.in के मुताबिक 

10 ग्राम सोने का भाव 

शहर            गोल्ड का भाव 
दिल्ली          50420
मुंबई            47150
कोलकाता     49500
चेन्नई            48630

अब देखते हैं इन चार मेट्रो शहरों में 1 किलो चांदी का भाव क्या है. Goodreturns.in के मुताबिक 

1 किलो चांदी का भाव 

शहर            चांदी का भाव 

दिल्ली           68700
मुंबई            68700
कोलकाता     68700
चेन्नई           73100

ये भी पढ़ें- LED Price Hike: LED बल्ब हो जाएंगे महंगे! कस्टम ड्यूटी हुई दोगुनी, कंपनियों को सता रहा डर

LIVE TV

Trending news