Gold Price Today, 14 December 2020, आज का सोने का भाव: कीमतों में आई हल्की नरमी, चांदी भी टूटी
Advertisement

Gold Price Today, 14 December 2020, आज का सोने का भाव: कीमतों में आई हल्की नरमी, चांदी भी टूटी

Gold, Silver Rate Update, 14 December 2020: चार दिनों के दौरान सोने की कीमतें तीन बार गिरी हैं. ग्लोबल सेंटीमेंट्स सुधरने की वजह से गोल्ड पर दबाव देखने को मिल रहा है. पिछले सत्र में सोने के भाव चढ़े थे, लेकिन आज कीमतों पर दबाव है. 

Gold Price Today, 14 December 2020, आज का सोने का भाव: कीमतों में आई हल्की नरमी, चांदी भी टूटी

नई दिल्ली: Gold Price Today 14 December 2020: सोने की कीमतों में आज फिर  गिरावट है. MCX पर गोल्ड का फरवरी वायदा 260 रुपये से ज्यादा टूटकर 49060 के इर्द-गिर्द कारोबार कर रहा है. गोल्ड में चार दिनों के दौरान ये तीसरी गिरावट है. चांदी की कीमतों में भी नरमी दिख रही है. 

सोने-चांदी की कीमतों में नरमी

शुक्रवार को गोल्ड 213 रुपये की मजबूती के साथ बंद हुआ था. इंट्रा डे के दौरान सोने ने आज 49054 रुपये का लेवल भी छुआ. सोने ने इसी साल 57100 का उच्चतम स्तर भी छुआ था. इस हिसाब से सोना अपने सबसे ऊंचे स्तर से 7000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता है. सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है, MCX पर चांदी का मार्च वायदा 380 रुपये कमजोरी के साथ 63350 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा है. पिछले सेशन में चांदी में बहुत मामूली बढ़त देखने को मिली थी. 

क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम 

आज से अमेरिका में कोरोना वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा, इससे रिस्क सेंटीमेंट्स सुधरे हैं जिससे सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना है. ज्यादातर एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है, इससे भी गोल्ड की कीमतों पर दबाव है.

ये भी पढ़ें- RTGS से अब कभी भी पैसे कर सकते हैं ट्रांसफर, आज से 24X7 काम करेगी सुविधा 

आपके शहर में सोना-चांदी के भाव 

आइए एक नजर डालते हैं चार मेट्रो शहरों में 10 ग्राम 24  कैरेट सोने का भाव क्या चल रहा है, Goodreturns.in के मुताबिक 
10 ग्राम सोने का भाव 
शहर            गोल्ड का भाव 
दिल्ली            52,550
मुंबई             49,260
कोलकाता      51,540
चेन्नई             50,820

अब देखते हैं इन चार मेट्रो शहरों में 1 किलो चांदी का भाव क्या है. Goodreturns.in के मुताबिक

1 किलो चांदी का भाव 
शहर            गोल्ड का भाव 
दिल्ली           63600
मुंबई            63600
कोलकाता     63600
चेन्नई            67400

ये भी पढ़ें- आपका राशन कार्ड हो सकता है रद्द, जानिए क्यों 

Trending news