Gold Price Today, 16 April 2021: आज 10 ग्राम सोने पर होगी 9200 रुपये की बचत, चांदी भी हुई सस्ती
Advertisement

Gold Price Today, 16 April 2021: आज 10 ग्राम सोने पर होगी 9200 रुपये की बचत, चांदी भी हुई सस्ती

Gold Price Today, 16 April 2021: कल की शानदार तेजी के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है. MCX पर गुरुवार को सोना और चांदी सवा परसेंट मजबूती के साथ बंद हुए थे. 

Gold Price Today, 16 April 2021: आज 10 ग्राम सोने पर होगी 9200 रुपये की बचत, चांदी भी हुई सस्ती

Gold, Silver Rate Update, 16 April 2021: सोने और चांदी में तेजी बढ़ने लगी है. MCX पर सोना 47000 रुपये के पार निकल गया है, जबकि चांदी भी 68,000 रुपये प्रति किलो को पार कर गई है. सर्राफा बाजार में भी सोना और चांदी महंगा हुआ है. लेकिन आज कीमतों में नरमी दिख रही है. 

MCX Gold: गुरुवार को MCX पर सोने का जून वायदा 560 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 47175 रुपये पर बंद हुआ. लेकिन आज इसमें 100 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. भाव 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर अब भी बने हुए हैं. इस पूरे हफ्ते सोने के कारोबार पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि इस हफ्ते सोना अबतक 650 रुपये महंगा हो चुका है.

ये भी पढ़ें- Citibank भारत में समेटेगी अपना रीटेल बैंकिंग कारोबार, जानिए कर्मचारियों और खाताधारकों का क्या होगा?

इस हफ्ते सोने की चाल

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  46419/10 ग्राम
मंगलवार                 46975/10 ग्राम
बुधवार                   46608/10 ग्राम
गुरुवार                   47175/10 ग्राम 
शुक्रवार                  47070/10 ग्राम (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल

दिन                        सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                   44598/10 ग्राम
मंगलवार                 45919/10 ग्राम
बुधवार                    46362/10 ग्राम
गुरुवार                    46838/10 ग्राम
शुक्रवार                   46593/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 9200 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. पिछले साल सोने ने 43 परसेंट का रिटर्न दिया था. अगर उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोना 25 परसेंट तक टूट चुका है, सोना MCX पर 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी अब भी करीब 9200 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: चांदी में भी गुरुवार को अच्छी तेजी के साथ कारोबार हुआ. आखिरी घंटों में MCX पर चांदी का मई वायदा अच्छी खरीदारी दिखाता हुआ 68500 के स्तर पर बंद हुआ. इंट्रा डे में चांदी 68785 रुपये प्रति किलो तक भी पहुंची थी. लेकिन आज चांदी के मई वायदा में हल्की सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. चांदी 150 रुपये की कमजोरी के साथ 68400 के इर्द गिर्द कारोबार कर रही है. 

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार               66128/किलो  
मंगलवार              67656/किलो
बुधवार                67638/किलो
गुरुवार                68540/किलो   
शुक्रवार               68400/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX - मई वायदा)    
सोमवार                64562/किलो  
मंगलवार              65897/किलो
बुधवार                 66191/किलो
गुरुवार                 67501/किलो    
शुक्रवार               66983/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 11580 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से 11580 रुपये सस्ती है. आज चांदी का मई वायदा 68400 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है.

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी

LIVE TV

India Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक सर्राफा बाजार में सोना और चांदी महंगा हुआ है. एक दिन की छुट्टी के बाद खुले सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 46782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि मंगलवार 13 अप्रैल को सोना 46506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका था. इसी तरह चांदी भी पिछले सेशन में सर्राफा बाजार में 66903 रुपये प्रति किलो पर बिकी थी, कल इसका भाव 68021 रुपये प्रति किलो था. 

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News! जुलाई से Night Duty पर मिलेगा अलग से भत्ता

Trending news