Gold Price Today, 18 June 2021: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! 9200 रुपये तक हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी
Advertisement
trendingNow1922898

Gold Price Today, 18 June 2021: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! 9200 रुपये तक हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी

Gold, Silver Rate Update, 18 June 2021: सोना खरीदने का ये सबसे सही मौका हो सकता है, क्योंक सोने के दाम एक बार फिर काफी कम हो गए हैं. सोना 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल से गिरकर 47,000 रुपये के लेवल पर आ गया है. 

Gold Price Today, 18 June 2021: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! 9200 रुपये तक हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी

Gold, Silver Rate Update, 18 June 2021: सोना खरीदने का ये सबसे सही मौका हो सकता है, क्योंक सोने के दाम एक बार फिर काफी कम हो गए हैं. सोना 49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल से गिरकर 47,000 रुपये के लेवल पर आ गया है. इस हफ्ते सोना वायदा अबतक 1500 रुपये तक टूट चुका है. 

MCX Gold: कल की बड़ी गिरावट के बाद आज सोना हल्की मजबूती के साथ खुला है. सोना 150 रुपये की मजबूती के साथ 47,000 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है. गुरुवार को सोने में 1500 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. इंट्रा डे में सोना 46744 रुपये तक फिसल गया था. क्लोजिंग भी 47,000 रुपये के नीचे हुई थी. 

ये भी पढ़ें- Hyundai की बड़ी SUV Alcazar आज होगी लॉन्च, खरीदने से पहले देखिए क्या है इसमें खास और कीमत

इस हफ्ते सोने का भाव

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                 48523/10 ग्राम
मंगलवार                48424/10 ग्राम 
बुधवार                   48506/10 ग्राम 
गुरुवार                   46958/10 ग्राम 
शुक्रवार                  46958/10 ग्राम (ट्ऱेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                  49143/10 ग्राम
मंगलवार                49127/10 ग्राम
बुधवार                   49124/10 ग्राम 
गुरुवार                   49198/10 ग्राम 
शुक्रवार                  48903/10 ग्राम 

दो हफ्ते पहले सोने के भाव

दिन                      सोना (MCX जून वायदा)      
सोमवार                  48821/10 ग्राम
मंगलवार                48995/10 ग्राम
बुधवार                   49601/10 ग्राम (अगस्त वायदा)
गुरुवार                   48677/10 ग्राम (अगस्त वायदा) 
शुक्रवार                  48994/10 ग्राम (अगस्त वायदा)

सोना उच्चतम स्तर से करीब 9200 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना अगस्त वायदा MCX पर 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 9200 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: चांदी वायदा में गुरुवार को जोरदार गिरावट देखी गई. भाव 68,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गए. कल चांदी वायदा 3870 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. आज चांदी वायदा में 800 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है. इस हफ्ते चांदी वायदा में 3600 रुपये की गिरावट आ चुकी है. 

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                    चांदी (MCX जुलाई - वायदा)    
सोमवार               71879/किलो  
मंगलवार              71248/किलो
बुधवार                 71468/किलो 
गुरुवार                 67599/किलो 
शुक्रवार                68343/किलो (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते चांदी की चाल 

दिन                    चांदी (MCX जुलाई - वायदा)    
सोमवार               71817/किलो  
मंगलवार              71231/किलो
बुधवार                 71884/किलो
गुरुवार                71999/किलो
शुक्रवार               72227/किलो 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 11700 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 11700 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 68300 रुपये प्रति किलो पर है.

ये भी पढ़ें- Cyber Fraud से नहीं डूबेगा आपका पैसा! गृह मंत्री अमित शाह ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर और प्लेटफॉर्म

LIVE TV

Trending news