Gold Price Today, 21 July 2021: अब तो खरीद लो सोना! 8300 रुपये तक हुआ सस्ता, चांदी 2 दिन में 1650 रुपये टूटी
Advertisement

Gold Price Today, 21 July 2021: अब तो खरीद लो सोना! 8300 रुपये तक हुआ सस्ता, चांदी 2 दिन में 1650 रुपये टूटी

आज बकरीद की वजह से MCX पर ट्रेडिंग बंद है. कल यानी मंगलवार को सोने के अगस्त वायदा में भारी उतार चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ. इंट्रा डे में सोना 48295 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गया और 47771 रुपये के निचले स्तर तक भी फिसला.

Gold Price Today, 21 July 2021: अब तो खरीद लो सोना! 8300 रुपये तक हुआ सस्ता, चांदी 2 दिन में 1650 रुपये टूटी

Gold, Silver Rate Update, 21 July 2021: आज बकरीद की वजह से MCX पर ट्रेडिंग बंद है. कल यानी मंगलवार को सोने के अगस्त वायदा में भारी उतार चढ़ाव के साथ कारोबार हुआ. इंट्रा डे में सोना 48295 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गया और 47771 रुपये के निचले स्तर तक भी फिसला. आखिरी घंटे में आई जोरदार बिकवाली के चलते सोना वायदा 200 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 47876 रुपये पर बंद हुआ. सोना वायदा एक बार फिर पिछले हफ्ते के मंगलवार के लेवल पर पहुंच गया है. 

  1. सोना वायदा 8300 रुपये सस्ता हुआ 
  2. MCX पर चांदी में आई भारी गिरावट 
  3. चांदी 67,000 रुपये के नीचे फिसली

इस हफ्ते सोने की चाल (19-23  जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                 48094/10 ग्राम
मंगलवार                47876/10 ग्राम 
बुधवार                  आज ट्रेडिंग बंद है

ये भी पढ़ें- High Return Stock: इस शेयर ने किया मालामाल! एक साल में 5 लाख को बना दिया 30.69 लाख, मिला 500% का रिटर्न

बीते हफ्ते सोने की चाल (12-16  जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)      
सोमवार                  47774/10 ग्राम
मंगलवार                47889/10 ग्राम 
बुधवार                   48299/10 ग्राम 
गुरुवार                   48400/10 ग्राम 
शुक्रवार                 48053/10 ग्राम 

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8300 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. अब सोना अगस्त वायदा MCX पर  47876 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8300 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: चांदी का सितंबर वायदा मंगलवार को 650 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ. इसके पहले चांदी वायदा सोमवार को 1000 रुपये टूटा था, यानी दो ट्रेडिंग सेशन में चांदी 1650 रुपये सस्ती हो चुकी है. हालांकि मंगलवार को चांदी वायदा एक दायरे में कारोबार करता नजर आया, लेकिन आखिरी घंटे में जोरदार गिरावट दिखी. जिसकी वजह से चांदी वायदा अब 67,000 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर से भी नीचे फिसल चुका है. 

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर - वायदा)    
सोमवार                 67246/किलो  
मंगलवार               66606/किलो 
बुधवार                  आज कारोबार बंद है

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर - वायदा)    
सोमवार                69375/किलो  
मंगलवार               69081/किलो
बुधवार                  69619/किलो
गुरुवार                 69681/किलो 
शुक्रवार                68319/किलो 

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 13300 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 13300 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 66606 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव

सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को करीब 100 रुपये महंगा हुआ, 10 ग्राम सोने का रेट मंगलवार को 48222 रुपये रहा, जबकि इसके पहले सोमवार को ये 48126 रुपये था. 1 किलो चांदी के रेट सर्राफा बाजार में कम हुए हैं. मंगलवार को 1 किलो चांदी का रेट 66980 रुपये रहा, जबकि सोमवार को भाव 67790 रुपये था.

ये भी पढ़ें- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के DA, DR पर सरकार ने जारी किया आदेश, 1 जुलाई से 28% होगा महंगाई भत्ता

LIVE TV

Trending news