Ramayana Quiz: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का बचपन का नाम क्या था?
Advertisement
trendingNow12039010

Ramayana Quiz: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का बचपन का नाम क्या था?

Ramayana Quiz: हम सभी ने अपने बचपन में रामायण पढ़ी या सुनी है. ऐसे में यहां रामायण और भगवान राम से जुड़े कुछ दिलचस्प प्रश्नों के जवाब देकर अपनी नॉलेज टेस्ट कर सकते हैं. यह क्विड सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में आपके काम आएगी.

Ramayana Quiz: रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का बचपन का नाम क्या था?

GK Quiz On Ramayana: सनातन धर्म में पवित्र ग्रंथ रामायण का एक विशेष स्थान है. इस धार्मिक ग्रंथ का सबसे पुराना संस्करण संस्कृत भाषा में है. एक समय में भारतीय हिंदू परिवारों में घर के बड़े बुजुर्ग रोज बच्चों को रामायण का पाठ करके सुनाते थे. इसके जरिए बच्चों में हर वो संस्कार डालने के प्रयास किए जाते थे, जो आगे चलकर उसे एक बेहतर इंसान बनाए. रामायण में बताया गया है कि कैसे आप मर्यादा में रहकर भी बुराई का सर्वनाश कर सकते हैं.

रामायण के माध्यम से यह बताया गया है कि बुराई चाहे कितनी ही ज्ञानवान और बलवान हो,  लेकिन फिर भी वह अच्छाई के सामने कमजोर ही रहती है और अंततः उसका हारना निश्चित होता है. यहां हम आपके लिए रामायण पर एक प्रश्नोत्तरी लेकर आए हैं, इसे हल करके आप अपना सामान्य ज्ञान बढ़ा सकते हैं. 

सवाल- रामायण की कथा किस युग से सम्बन्धित है ?
जवाब- रामायण की कथा त्रेतायुग से सम्बन्धित है. 

सवाल- रामायण की रचना मूल रूप से किस भाषा में की थी?
जवाब- रामायण की रचना मूल रूप से ऋषि वाल्मीकि ने सबसे प्राचीन संस्कृत भाषा में की थी.

सवाल- महर्षि वाल्मीकि का बचपन का नाम क्या था ?
जवाब- महर्षि वाल्मीकि का बचपन का नाम रत्नाकर था. 

सवाल- रामायण में कुल कितने अध्याय हैं?
जवाब- रामचरितमानस में कुल सात अध्याय हैं, जिन्हें काण्ड भी कहा जाता है: ये बालकाण्ड, अयोध्याकाण्ड, अरण्यकाण्ड, किष्किन्धाकाण्ड, सुन्दरकाण्ड, लंकाकाण्ड (युद्धकाण्ड) और उत्तरकाण्ड हैं. 

सवाल- राम जी के छोटे भाई लक्ष्मण को किसका अवतार माना जाता है?
जवाब- भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण को शेषनाग का अवतार माना जाता है.

सवाल- राम को वनवास देने की प्रेरणा कैकेयी को किससे मिली थी?
जवाब- राम को वनवास देने का वचन राजा दशरथ से मांगने की प्रेरणा कैकेयी को अपनी दासी मन्थरा से मिली थी. 

सवाल- रावण किस वाद्य यंत्र को बजाने में निपुण था?
जवाब- लंकापति रावण वीणा वाद्य यंत्र बजाया करता था.

Trending news