Ramayana Quiz: बताएं भगवान श्रीराम का नाम किसने रखा था?
Advertisement
trendingNow12067391

Ramayana Quiz: बताएं भगवान श्रीराम का नाम किसने रखा था?

Ram Mandir Quiz: हम आपके लिए रामायण व राम जी के जीवन से जुड़े कुछ अहम तथ्यों पर सवाल लेकर आए हैं, जिसके जरिए हम यह टेस्ट करना चाहते हैं कि आपको श्रीराम के बारे में कितना पता है?

Ramayana Quiz: बताएं भगवान श्रीराम का नाम किसने रखा था?

Ramayana Quiz: आप सभी ने रामायण तो जरूर देखी होगी. रामायण की कथा और श्रीराम जी की वनवास यात्रा के बारे में भी आप जरूर जानते होंगे. लेकिन रामायण से जुड़े बहुत से ऐसे तथ्त हैं, जिनके बारे में शायद आपने सुना भी नहीं होगा. कुछ ऐसे ही त्थयों को सवालों के रूप में लेकर हम आपसे रोजाना कुछ सवाल पूछेंगे और यह टेस्ट करेंगे कि आपको रामायण के बारे में कितना पता है. इसके अलावा आप भी इन सवालों का जवाब देखक अपनी नॉलेज टेस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, हम सभी जानते हैं कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसके बाद नए राम मंदिर के कपाट सभी के लिए खुल जाएंगे, और लोग राम लला के दर्शन कर सकेंगे. ऐसे में भारत में इतने बड़े अवसर से पहले हमें राम जी और उनसे जुड़े कुछ अहम तथ्यों के बारे में जरूर पता होना चाहिए.

सवाल 1 - बताएं आखिर भगवान श्रीराम का जन्म किस वंश में हुआ?
जवाब 1 - दरअसल, भगवान श्रीराम का जन्म सूर्यवंश में हुआ था, इसलिए भगवान राम को सूर्यवंशी भी कहते है और उन्हें इक्ष्वाकु वंशी भी कहा जाता है. 

सवाल 2 - श्रीराम ने विवाह से पहले कौन सा धनुष को तोड़ा था और किस राजा के राज्य में इस धनुष को तोड़ा था?
जवाब 2 - बता दें कि श्रीराम ने राजऋषि जनक के राज्य मिथिला में भगवान शिव के पिनाक नामक धनुष को तोड़ा था.

सवाल 3 - आखिर गुरु विश्वामित्र के आश्रम का नाम क्या था?
जवाब 3 - दरअसल, गुरु विश्वामित्र के आश्रम का नाम सिध्दाश्रम था.

सवाल 4 - क्या आप बता सकते हैं कि आखिर भगवान श्रीराम ने वन में सबसे पहले किस राक्षसी का वध किया था ?
जवाब 4 - बता दें कि भगवान श्रीराम ने वन में सबसे पहले ताड़का नाम की राक्षसी का वध किया था.

सवाल 5 - बताएं आखिर भगवान श्रीराम का नाम किसने रखा था?
जवाब 5 - दरअसल, भगवान श्रीराम का नाम उनके कुलगुरु ऋषि वशिष्ट ने रखा था.

Trending news