Advertisement
trendingNow1485055

Video : सपना चौधरी ने गोवा में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, अपने फेमस गाने पर किया धमाकेदार डांस

सपना ने साल 2019 की शुरुआत गोवा के एक इवेंट में की जहां उन्होंने अपने ही वायरल सॉन्ग 'तेरी आंखियां का यो काजल' गाने में पर धुआंधार परफॉर्मेंस दी. 

 

(फोटो साभार- Instagram)
(फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली : हरियाणवी छोरी सपना चौधरी के लिए साल 2018 काफी धमाकेदार बीता. उनके डांस शो ने जहां देश के हर कोने में धूम मचाई तो वहीं उनके ये वीडियोज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए. सपना ने साल 2019 की शुरुआत गोवा के एक इवेंट में की जहां उन्होंने अपने ही वायरल सॉन्ग 'तेरी आंखियां का यो काजल' गाने में पर धुआंधार परफॉर्मेंस दी. सपना का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है. 

सपना चौधरी के एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर इस न्यू ईयर वीडियो को शेयर किया है जिसमें सपना अपने फेमस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. सपना के इस वीडियो फैंस ने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो अपनी सेहत का भी ख्याल रखें. 

Video : देसी क्वीन सपना चौधरी ने मचाया धमाल, भोजपुरी के बाद पहाड़ी गाने पर लगाए ठुमके

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं सपना चौधरी ने भी अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. बता दें कि सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Welcome 2019. A very happy new year to all my fans. Lots of love. #newyear #wishes #love #goa #bollywood #pawanchawla #2019

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

अपने टैलेंट की बदौलत सपना ने बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक खूब नाम कमाया है. बिग बॉस 11 के सीजन में कंटेस्टेंट बनकर आईं सपना को जीत तो हासिल नहीं हुई लेकिन फैंस के बीच उनको खूब वाहवाही मिली. फिलहाल सपना अपने कई प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं.  

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news