Advertisement
trendingNow1502472

न्यूड फोटो वायरल होने के बाद बोले अली फजल, 'अब सोशल मीडिया का इस्तेमाल...'

अली ने कहा कि इस पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादा सचेत होकर करने लगा हूं. 

(फोटो साभार- Instagram)
(फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अली फजल इंटरनेट पर अपनी नग्न तस्वीर लीक होने को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनका कहना है कि इस घटना के बाद से वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादा सजग व सचेत होकर करने लगे हैं. अली ने कहा कि इस पूरी घटना के बाद सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादा सचेत होकर करने लगा हूं. देखिए, तकनीकी रूप से कुछ भी लीक नहीं हुआ था, जिस तरह से मीडिया ने इसे पेश किया. 

अली ने कहा, 'सच्चाई यह है कि हाल ही में मैंने एक लघु फिल्म निर्देशित की है और उस पर अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. यह बतौर निर्देशक मेरी पहली फिल्म होने जा रही है तो यह मेरे दिल के करीब है. इसलिए, मैं बहुत गुस्से में था.' अभिनेता ने कहा, 'फिर, जिस तस्वीर में मैं शीशे के सामने टॉपलेस खड़ा हूं, वह 'मिर्जापुर' (वेब सीरीज) से हैं. लोगों ने इसे खबर बनाकर इस तरह से पेश कर दिया कि अली फजल की नग्न तस्वीर लीक हुई है. हालांकि, मैंने सुनिश्चित किया कि तस्वीरें हटा ली जाएं.' इन सबसे वह बेहद आहत हुए. 

VIDEO: 'मिर्जापुर' के गुड्डू पंडित और कालीन भैया में छिड़ेगी जंग, बजेगा पूरा बैंड...

Add Zee News as a Preferred Source
 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Not Cool...

A post shared by ali fazal (@alifazal9) on

अली ने कहा, 'जब लघु फिल्मों की बात आती है, तो यह सब कॉन्सेप्ट के बारे में होता है तो एक तस्वीर के लीक होने का मतलब कॉन्सेप्ट का लीक होना है. मैं निश्चित रूप से उसे प्रोटेक्ट करना चाहता था और मैं जानता था कि प्रोडक्शन के महज कुछ ही लोग उन तस्वीरों के बारे में जानते हैं. इसलिए, मैं बेहद नाराज था.' अली जल्द ही फिल्म 'मिलन टॉकीज' में नजर आएंगे. 

(इनपुट : IANS)

बॉलीवुड की और भी खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news