Advertisement
trendingNow1502423

आकाश अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में ColdPlay ने किया परफॉर्म, स्विट्जरलैंड में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला

क्रिस मार्टिन और द चेनस्मोकर्स ने स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में आकाश-श्लोका के प्री-वेडिग फंक्शन में परफॉर्म कर समां बांध दिया. 

(फोटो साभार- Instagram)
(फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली : रॉक बैंड कोल्ड प्ले के गायक क्रिस मार्टिन और द चेनस्मोकर्स ने स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री-वेडिग फंक्शन में परफॉर्म कर समां बांध दिया. आकाश रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे हैं जबकि श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं. 

अभिनेता आदर जैन द्वारा साझा किए गए वीडियो में मार्टिन कोल्डप्ले के हिट गीतों में से एक 'स्काई फुल ऑफ स्टार्स' गाते नजर आ रहे हैं. एक अन्य वीडियो में अमेरिकी डीजे व प्रोडक्शन जोड़ी द चेनस्मोकर्स 'पेरिस' गाते नजर आ रहे हैं और रणबीर कपूर व आलिया भट्ट सहित सभी मेहमान झूमते नजर आ रहे हैं. 

VIDEO : प्री-वेडिंग सेरेमनी में बेटे आकाश और अनंत संग नाचीं नीता अंबानी, मुकेश अंबानी ने भी लगाए ठुमके

Add Zee News as a Preferred Source

इस जश्न समारोह में शाहरुख खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर, जैकलीन फर्नाडिज, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जैसी बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी नजर आईं. स्विट्जरलैंड में तीन दिवसीय प्री-वेडिंग जश्न की शुरुआत कार्निवल थीम वाली पार्टी से हुई. 

PHOTOS : फाल्गुनी पाठक की परफॉर्मेंस से शुरू हुआ आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी का जश्न

आकाश और श्लोका की सगाई पिछले साल मार्च में हुई थी. दोनों ने साथ में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई की है और अगले महीने वे शादी के बंधन में बंधेंगे. पिछले साल, आकाश की बहन ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में ग्रैमी अवॉर्ड विजेता गायिका बेयॉन्से ने उदयपुर में परफॉर्म किया था. 

(इनपुट : IANS)

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news