Advertisement
trendingNow1994469

'मुन्नी' यानी Harshaali Malhotra ने किया ऐसा बेली डांस, मूव्स देख चौंक जाएंगे Bajrangi Bhaijaan

Bajrangi Bhaijaan's Munni aka Harshaali Malhotra Dance: हर्षाली उन सेलेब्स में है जिन्हें लोगों ने लगातार बचपन से बढ़े होते देखा है. वह अब अपने डांस स्किल को लेकर तारीफें पा रही हैं. 

फोटो साभार: Instagram
फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' (Bajrangi Bhaijaan) सालों बाद भी लोगों की फेवरेट है. इस फिल्म को जितना सलमान के लिए याद किया जाता है, उससे ज्यादा 'मुन्नी' यानी हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) को देखना पसंद किया जाता है. 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' भले ही पहले से बड़ी हो गई है लेकिन उसकी क्यूटनेस अब भी बरकरार है. उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

  1. हर्षाली मल्होत्रा का वीडियो वायरल
  2. बैली डांस मूव्स दिखाकर पाईं तारीफें
  3. सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं 'मुन्नी'

जमकर हिलाई कमरिया

दरअसल, हर्षाली ने अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम हैंडल से एक डांस वीडियो (Harshaali Malhotra Viral Video) शेयर किया है. इसमें वह इंग्लिश सुपरहिट डांस नंबर 'Dios Bendiga Al Reggaeton' पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांस मूव्स देखकर को लोग ये अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपने डांस पर काफी मेहनत कर रही हैं. देखिए ये वीडियो...

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Harshaali Malhotra (@harshaalimalhotra_03)

Add Zee News as a Preferred Source

कैप्शन में कही ये बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में हर्षाली ने लिखा- 'Keep grooving'. अब मुन्नी का ये वीडियो काफी वायरल हो गया है. इस वीडियो पर काफी तेजी से कमेंट्स बढ़ते जा रहे हैं. लोग उनकी तारीफ करके उनका हौसला बढ़ा रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें: Urfi Javed ने बैकलेस ड्रेस में दिखाए पीठ के निशान और मुंहासे, हो गईं ट्रोल

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news