Advertisement
trendingNow1484712

BO : रणवीर सिंह की 'सिंबा' बनी बॉक्स ऑफिस की सिंघम, मारी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

रणवीर की हालिया रिलीज फिल्म 'सिंबा' पांचवे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई है. रिलीज के बाद से ही नए रिकॉर्ड बनाने वाली 'सिंबा' फुल बॉलीवुड मसाला मूवी है. 

(फोटो साभार- Instagram)
(फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए नए साल की शुरुआत काफी धमाकेदार रही. रणवीर की हालिया रिलीज फिल्म 'सिंबा' पांचवे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर गई है. रिलीज के बाद से ही नए रिकॉर्ड बनाने वाली 'सिंबा' फुल बॉलीवुड मसाला मूवी है. 'सिंबा' का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो 'सिंबा' दिसंबर 2018 की पहली फिल्म है, जिसने 4 दिन में ही 96.35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

'सिंबा' देश ही नहीं विदेशों में भी धूम मचा रही है.  फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ की कमाई का आकंड़ा पार कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं मंगलवार को पांचवे दिन इस फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई कर ली है. फिलहाल अभी इसके आकंड़े सामने नहीं आए हैं लेकिन ट्रेड एनालिस्टों के अनुमान की मानें तो फिल्म की कमाई धमाकेदार रही है. 

'सिंबा' की सफलता से बेहद खुश हैं रणवीर सिंह, बोले- मैंने हमेशा प्रयोग करने की कोशिश की

Add Zee News as a Preferred Source

सामने आए आकंड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले ही पहले दिन 20 करोड़, दूसरे दिन 23.33 करोड़ और तीसरे दिन 34.64 करोड़ की कमाई कर ली थी. फिल्म ने चौथे दिन भारतीय बाजार में 21.24 करोड़ का बिजनेस किया. कुल मिलाकर फिल्म ने 96.35 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 

फिल्म में रणवीर सिंह 'अनाथ सिम्बा उर्फ संग्राम भालेराव', सारा अली खान 'शगुन', सोनू सूद 'डॉन धुर्वा रानाडे', आशुतोष राणा 'ईमानदार हेड कॉन्स्टेबल मोहिते' और सिद्दार्थ जाधव 'संतोष तावड़े' की भूमिका में हैं. रोहित शेट्टी की यह फिल्म पूरी तरह से कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट का मैशअप है. कॉमेडी, एक्शन और एंटरटेनमेंट से लबरेज इस फिल्म में सभी किरदारों का अभिनय तारीफे काबिल है. सभी ने अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय किया है. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news