Advertisement
trendingNow1563694

बॉयफ्रेंड की याद में अब तक दुखी हैं संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, फिर सामने आई इमोशनल पोस्ट

बीते दिनों किसी हादसे में जान गंवा बैठे त्रिशाला दत्त के बॉयफ्रेंड की याद उन्हें रह रहकर सता रही है, अब उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है...

त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं, फोटो साभार: INSTAGRAM@TrishalaDutt
त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं, फोटो साभार: INSTAGRAM@TrishalaDutt

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की बेटी त्रिशाला अपनी इमोशनल पोस्ट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने अपनी एक पोस्ट से जानकारी दी थी कि उनके बॉयफ्रेंड की मौत हो गई है. इस दुखद खबर ने सबको हिला कर रख दिया था.   

जिसके बाद से लगातार त्रिशाला अपने बॉयफ्रेंड की याद और उसकी मौत के गम में डूबी नजर आ रही हैं. अब त्रिशाला ने एक बार फिर अपने दिवंगत बॉयफ्रेंड को याद करते हुए उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. देखिए यह तस्वीर...

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

Add Zee News as a Preferred Source

A post shared by  Trishala Dutt (@trishaladutt) on

हाल ही में सामने आई इस तस्वीर में त्रिशाला और उनके बॉयफ्रेंड काफी खुश नजर आ रहे हैं. दोनों के चेहरा का क्लोजअप शॉट इन दोनों के इमोशन को भी जाहिर कर रहा है. 

बता दें कि त्रिशाला के बॉयफ्रेंड 33 साल के थे. हालांकि अब तक उनके नाम के बारे में कोई जानकारी त्रिशाला ने नहीं दी है. वह लगातार इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही हैं.

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला के बॉयफ्रेंड का हुआ निधन, पोस्ट में लिखा दिल का दर्द

गौरतलब है कि त्रिशाला ने करीब डेढ़ महीने पहले एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी कि उनके बॉयफ्रेंड की एक एक्सीडेंट में डेथ हो गई है. इसके बाद से ही उनके चाहने वालों में मायूसी की लहर दौड़ गई थी. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

 #iloveyou #imissyou 

A post shared by  Trishala Dutt (@trishaladutt) on

यहां तक की त्रिशाला ने पिछले दिनों अपने जन्मदिन को भी काफी सिंपल तरीके से मनाया. उनकी सामने आई तस्वीरों में उनके दिल का दर्द साफ नजर आ रहा था. 

त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं. त्रिशाला के जन्म के कुछ ही साल बाद ऋचा की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी. जिसके बाद से त्रिशाला के नाना-नानी ने उनका ख्याल रखते हैं. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news