Advertisement
trendingNow12305403

Sonakshi Sinha की शादी में साकिब सलीम ने निभाया भाई का फर्ज, इमोशनल हुईं सोनाक्षी; क्या लव-कुश नहीं हुए शामिल?

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा की शादी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें हुमा कुरैशी के भाई साकिब सलीम, सोनाक्षी की शादी में भाईयों वाला फर्ज निभाते दिख रहे हैं. जिसे देख लोगों का एक ही सवाल है कि क्या एक्ट्रेस के भाई लव-कुश शादी में शामिल नहीं हुए. 

सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम
सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम

Sonakshi Sinha Marriage Photo​: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फाइनली शादी हो गई है. सोनाक्षी-जहीर ने रविवार की शाम यानी 23 जून 2024 को कोर्ट मैरिज की है. जिसके बाद कपल की शादी और वेडिंग रिसेप्शन की फोटोज-वीडियो से पूरा सोशल मीडिया पर भर गया है. सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी से ऐसे तो कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. यह वीडियो सोनाक्षी सिन्हा की ब्राइडल एंट्री का है, जिसमें एक्ट्रेस फूलों की चादर के नीचे चलतीं हुईं नजर आ रही हैं. 

साकिब सलीम ने निभाया भाई का फर्ज

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Video) के ब्राइडल एंट्री वाले वीडियो में एक्ट्रेस क्रीम कलर की साड़ी पहने फूलों की चादर के नीचे चलते अपने दूल्हे के पास जाती दिख रही हैं, इस दौरान दबंग गर्ल की आंखों में आंसू भी दिख रहे हैं. लेकिन वायरल वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा की ब्राइडल एंट्री से ज्यादा लोगों की नजर फूलों की चादर लेकर आगे चल रहे साकिब सलीम पर जा टिकी है. जी हां...सोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) के भाई साकिब सलीम (Saqib Salim), लाइट हरे रंग का कुर्ता पहने बड़ी-सी स्माइल के साथ फूलों की चादर के नीचे सोनाक्षी को लाते दिख रहे हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source

Sonakshi ने जहीर से कोर्ट मैरिज के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर किया ये बदलाव, शत्रुघ्न ने बेटी की शादी पर कहा- '44 साल पहले...'

शादी में नहीं नजर आए सोनाक्षी के भाई लव-कुश

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi-Zaheer Wedding) की शादी की वायरल फोटोज और वीडियोज में कहीं भी एक्ट्रेस के भाई लव-कुश नहीं दिखाई दे रहे हैं. साथ ही साकिब सलीम, सोनाक्षी की शादी में भाईयों वालाा फर्ज निभाते दिख रहे हैं. ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया पर एक ही सवाल करना शुरू कर दिया है कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा के दोनों भाई लव और कुश कहां हैं और वह क्यों शादी में नजर नहीं आए.  

लाल सुर्ख साड़ी, मांग में भरा सिंदूर... पति जहीर इकबाल संग रिसेप्शन में पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा; लग रहीं बला की खूबसूरत

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Prachi Tandon

मेरा नाम प्राची टंडन है, दिल्ली की रहने वाली हूं. फिल्मी दुनिया ने बचपन से अपनी तरफ खींचा है. अब फिल्मों और फिल्मी सितारों की खबरें पढ़कर-लिखकर शानदार अनुभव करती हूं.

...और पढ़ें

TAGS

Trending news