Advertisement
trendingNow1562471

इस टीवी एक्टर को चाहिए BABY GIRL, बोले- 'बेटी जैसा सुकून कोई नहीं दे सकता'

जय ने कहा है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लड़का पैदा होगा या लड़की, लेकिन वह उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी पहली संतान लड़की होगी. 

जय भानुशाली पत्नी माही विज के साथ (फोटो साभार: Yogen Shah)
जय भानुशाली पत्नी माही विज के साथ (फोटो साभार: Yogen Shah)

नई दिल्ली: टीवी होस्ट और एक्टर जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं. कुछ दिन पहले ही दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी थी. अब एक्टर ने अपने बच्चे को लेकर कहा कि वो वह एक लड़की का पिता बनना पसंद करेंगे. जय भानुशाली इस बात को लेकर खुश है कि उनकी पत्नी एक्ट्रेस माही विज मां बनने वाली हैं. 

जय ने कहा है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लड़का पैदा होगा या लड़की, लेकिन वह उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी पहली संतान लड़की होगी. दोनों के पहले से ही दो बच्चे हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लिया है. 

इस फेमस टीवी एक्‍टर ने खुद किया अपने जुड़वां बच्‍चों का मुंडन, वीडियो VIRAL

Add Zee News as a Preferred Source

एक्टर ने कहा कि कोई भी रिश्ता पिता-पुत्री के संबंध जैसा सुकून नहीं दे सकता और मेरी इच्छा है कि मेरी पत्नी एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दे. जय ने कहा आज के समय में बेटी किसी से कम नहीं. उनकी पत्नी माही आज भी उसी तरह से अपने माता-पिता का ख्याल रखती हैं, जिस प्रकार से वह शादी के पहले रखा करती थीं. 

जय का कहना है कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता लड़का हो या लड़की और ऐसा नहीं है कि लड़का हुआ तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा लेकिन मुझे यह साथ पसंद है. क्योंकि मैं अपने पिता के साथ पिता-पुत्र का रिश्ता देख चुका हूं, इसलिए अब जब मुझे बच्चा होने जा रहा है, मैं चहता हूं वह एक बेटी हो ताकि मैं इस रिश्ते का अनुभव भी ले सकूं. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news