प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ मिलकर फैंस पर फेंके केक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
Advertisement
trendingNow1510874

प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ मिलकर फैंस पर फेंके केक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

(फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली : प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. पिछले दिनों जोनास ब्रदर्स के नए वीडियो सॉन्ग 'सकर' ने यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया. प्रियंका अपने पति और देवरों की इस सक्सेस को जमकर एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और उनके पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रियंका अपने फैंस पर केक फेंकती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में प्रियंका के साथ निक जोनास और उनके भाई भी नजर आ रहे हैं. 

अमेरिका के फेमस सिंगर स्टीव एओकी के कॉन्सर्ट से सामने आईं इन वीडियो और फोटोज में जोनास फैमिली जमकर मस्ती करती दिख रही है. प्रियंका और निक की ये फोटोज खुद स्टीव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. 

निक के घर आया नया मेंबर, प्रियंका को गिफ्ट में दी 3 करोड़ की मर्सिडीज 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Raise your if you're ready for some @priyankachopra @jonasbrothers @nickjonas @joejonas @storymiami

A post shared by Steve Aoki (@steveaoki) on

प्रियंका के साथ पति निक और जो जोनास ने कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

This collab would be

A post shared by Steve Aoki (@steveaoki) on

बता दें कि म्यूजिशियन स्टीव एओकी अपने शो के आखिरी दिन अपने फैंस पर केक फेंक कर खुशी का इजहार करते हैं. स्टीव के फैंस भी उनकी इस खुशी में उनका पूरा साथ देते हैं. इस बार प्रियंका और निक को भी इसमे शामिल होने का मौका मिला जिसका उन्होंने जमकर लुफ्त उठाया.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

 

Trending news