Advertisement
trendingNow1528579

विवाद‍ित ट्वीट पर बोले विवेक ओबेरॉय, 'जिन पर पोस्ट है उन्हें दिक्कत नहीं, लोग नेतागिरी कर रहे'

विवेक ओबेरॉय ने एएनआई पर बात करते हुए कहा कि उस पोस्ट को इतना अहम क्यों बनाया जा रहे जो उस मीम में हैं उन्हें दिक्कत नहीं लेकिन लोगों खुद नेतागिरी करने से बाज नहीं आते हैं. 

विवेक ओबेरॉय (फोटो साभार- ANI)
विवेक ओबेरॉय (फोटो साभार- ANI)

नई दिल्ली : विवेक ओबेरॉय अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में तो बने हुए हैं लेकिन इसी बीच उन्होंने एक पोस्ट करके खुद को विवादों में खींच लिया है. विवेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मीम पोस्ट शेयर किया है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन सलमान, विवेक और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं. इस पोस्ट पर ऐश्वर्या राय को टारगेट करते हुए पोल्स के नतीजों का मजाक बनाया गया है. इस पोस्ट के बाद से विवेक ओेबेरॉय को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. इसी बीच विवेक ओबेरॉय ने बयान देते हुए कहा है कि पता नहीं लोग क्यों इस बात को इतना तूल दे रहे हैं जबकि जो लोग उस पोस्ट में उन्हें दिक्कत नहीं है. 

विवेक ओबेरॉय ने एएनआई पर बात करते हुए कहा कि उस पोस्ट को इतना अहम क्यों बनाया जा रहे जो उस मीम में हैं उन्हें दिक्कत नहीं लेकिन लोगों खुद नेतागिरी करने से बाज नहीं आते हैं. दीदी ने मीम बनाने वालों को जेल भिजवा दिया और अब लोग मुझे जेल भेजने के पीछे पड़े हुए हैं. लेकिन ये लोग मेरी फिल्म को रिलीज होने से नहीं रोक सकते. 

विवेक ओबेरॉय के ट्वीट पर भड़कीं सोनम कपूर, इन फीमेल सेलेब्स ने एक्टर को कहा...

Add Zee News as a Preferred Source

 

वहीं सोनम कपूर के ट्वीट का जवाब देते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा कि आप अपनी फिल्मों में थोड़ा कम ओवरएक्ट करें और सोशल मीडिया पर थोड़ा कम ओवर रिएक्ट करें. मैं पिछले 10 सालों से वुम एमपावरमेंट के लिए काम कर रहा हूं और मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी की भावनाओं को ऐस पहुंचाने को काम किया है. 

महाराष्ट्र महिला आयोग से मिले नोटिस पर विवेक ओबेरॉय ने कहा कि मैं उनसे मिलना चाहूंगा. मैं उनके सामने अपनी बात रखना चाहता हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत किया है. बता दें कि विवेक के पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही महाराष्ट्र महिला आयोग ने एक्टर के नाम नोटिस जारी कर दिया है. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news