Advertisement
trendingNow1528550

विवेक ओबेरॉय के ट्वीट पर भड़कीं सोनम कपूर, इन फीमेल सेलेब्स ने एक्टर को कहा...

महाराष्ट्र महिला आयोग तो विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजा जा चुका हैं, वहीं बॉलीवुड और कई फीमेल सेलेब्स ने ट्विटर पर विवेक ओबेरॉय को आड़े हाथों लिया है. 

सोनम कपूर और विवेक ओबेरॉय (फाइल फोटो)
सोनम कपूर और विवेक ओबेरॉय (फाइल फोटो)

नई दिल्ली : विवेक ओबेरॉय को ऐश्वर्या राय बच्चन का मीम शेयर करना भारी पड़ गया है. एग्जिट पोल के रिजल्ट को बताने के चक्कर में विवेक ओेबेरॉय अब विवादों में फंसते दिख रहे हैं. महाराष्ट्र महिला आयोग तो विवेक ओबेरॉय को नोटिस भेजा जा चुका हैं, वहीं बॉलीवुड और कई फीमेल सेलेब्स ने ट्विटर पर विवेक ओबेरॉय को आड़े हाथों लिया है. बता दें कि विवेक के ट्विटर पोस्ट उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या रॉय, और उनके पहले बॉयफ्रेंड सलमान खान तो हैं ही इसके साथ ही ऐश्वर्या के वर्तमान पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी नजर आ हैं. पोस्ट शेयर करते हुए विवेक ने लिखा कि क्रिएटिव. इसे राजनीति से जोड़कर न देखें.  

सोनम कपूर ने ट्विटर करते हुए लिखा कि ये बहुत ही घटिया सोच है. वहीं खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने लिखा कि ये बहुत ही निराशाजनक पोस्ट है. 

ऐश्वर्या राय बच्चन पर Meme शेयर करके बुरे फंसे विवेक ओबेरॉय, महाराष्ट्र महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Add Zee News as a Preferred Source

सेलेब्स के अलावा ट्विटर यूजर्स का गुस्सा भी विवेक ओबेरॉय पर भड़क गया है. एक यूजर ने लिखा कि ट्विटर पोस्ट पर विवेक ओबेरॉय का टेस्ट बहुत खराब है. किसी महिला को अपने स्वार्थ के लिए बीच में लाना अच्छी बात नहीं है. विवेक ओबेरॉय को माफी मांगनी चाहिए. 

बता दें कि विवेक ओबेरॉय का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद विवेक ओबेरॉय मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. महाराष्ट्र महिला आयोग ने विवेक को कानूनी नोटिस थमा दिया है. अब उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है, वहीं महिलाओं का गुस्सा भी विवेक ओबेरॉय पर फूट पड़ा है. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news