हिंदुस्तानी भाऊ ने Ekta Kapoor के खिलाफ दर्ज कराई Police complaint, पढ़ें क्या है मामला
Advertisement

हिंदुस्तानी भाऊ ने Ekta Kapoor के खिलाफ दर्ज कराई Police complaint, पढ़ें क्या है मामला

हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमेशा ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं.

फाइल फोटो

नई दिल्ली: टीवी का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' के पूर्व प्रतियोगी विकास पाठक (Vikas Pathak) उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही में टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है. हिंदुस्तानी भाऊ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हमेशा ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. तो आइए, जानते हैं आखिर वह कौन सी बात थी जिसके कारण हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

दरअसल, हिंदुस्तानी भाऊ ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'पुलिस कंप्लेंट फाइल किया हूं आज देश के गद्दारों के खिलाफ, जिनका नाम है एकता कपूर और शोभा कपूर, जो हमारी इंडियन मिलिट्री और उनकी यूनिफार्म एंब्लेम, कर्नल टैग को अशील तरीके से दिखाया गया है ALT Balaji App पर. जय हिंद.' इसके बाद अपने अगले ट्वीट में वह लिखते हैं, 'ऐसा मजाक उड़ाया है हमारी इंडियन आर्मी का. अब ये नया हिंदुस्तान है. एकता कपूर और शोभा कपूर को जल्दी से जल्द अरेस्ट करो.' 

आपको बता दें, यह पूरा मामला एकता कपूर की ऑल्ट बालाजी पर रिलीज हुई सीरीज 'ट्रिपल एक्स' से शुरू हुआ है, जिसमें दिखाया गया कि आर्मी के जवान जब बॉर्डर पर जाता है तो उस जवान की पत्नी का अफेयर शुरू होता है. इस दौरान आर्मी की वर्दी के साथ एक अश्लील सीन दिखाया गया है. हिंदुस्तानी भाऊ को यही बात पसंद नहीं आई, उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. 

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Trending news